उज्जैन के माकड़ोन थाना क्षेत्र के ग्राम सालनाखेड़ी में अवैध शराब की धरपकड़ करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। टीम के कर्मचारी कुछ समझ पाते, इससे पहले ही छतों से पत्थर बरसने लगे।