बाइक के हेलमेट से एयरबैग निकलने वाला वीडियो असली नहीं, AI है

Wait 5 sec.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइकर किसी वजह से जमीन पर गिर जाता है और उसके गिरते ही चारों ओर एयरबैग खुलता हुआ दिखाई देता है. कुछ यूजर्स का दावा है कि यह चीन का एक नया आविष्कार है जहां ऐसे बाइक हेलमेट बनाए गए हैं जिनमें एयरबैग लगे होते हैं. आजतक, ABP न्यूज और Zee News सहित कई न्यूज वेबसाइट्स ने इसी जानकारी के साथ यह वीडियो शेयर किया है लेकिन इसके साथ ही इन्होने यह भी बताया है कि उन्होंने इस वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है. हालांकि, वनइंडिया न्यूज और लोकमत टाइम्स ने इस वीडियो के साथ ऐसा कोई डिस्क्लेमर नहीं जोड़ा था.इस पोस्ट का आर्काइव किया गया वर्जन यहां देखा जा सकता है.लेकिन...?: यह वीडियो AI से बनाया गया है और इसमें इस तरह के किसी हेलमेट के असली दृश्य नहीं दिखाए गए हैं. हमने सच का पता कैसे लगा ?: इस वीडियो को ध्यान से देखने पर हमें इसमें कुछ गड़बड़ी नजर आई; उदाहरण के लिए, इस वायरल क्लिप की शुरुआत में एक स्मार्टफोन की स्क्रीन पर यह वाहन दिखाई नहीं दे रहा था. वीडियो में आगे चलकर, राइडर की जैकेट की बाईं बांह पर एक सफेद पट्टी दिखाई देती है, जो वीडियो के अंत तक आते-आते लाल पट्टी में बदल जाती है.ये खामियां आमतौर पर AI द्वारा बनाए गए वीडियो में पाई जाती हैं.इसके बाद हमने वीडियो के कुछ हिस्सों पर 'रिवर्स इमेज सर्च' ऑप्शन का इस्तेमाल किया, जिससे हमें पता चला कि यह 'जीरो ग्रेविटी गैंग' (Zero Gravity Gang) नाम के एक फेसबुक पेज से लिया गया है. इस पेज ने 2 अक्टूबर को यह वीडियो शेयर किया था, जो अब वायरल हो गया है. यह पेज अक्सर भविष्य की तकनीक (फ्यूचरिस्टिक टेक) से जुड़े ऐसे ही वीडियो पोस्ट करता रहता है. यह पेज इसी तरह के वीडियो शेयर करता है.यह पुष्टि करने के लिए कि क्या वीडियो AI से बनाया गया है या नहीं, हमने इसे AI से बने कॉन्टेंट की पहचान करने वाले टूल Hive Moderation पर चेक किया. यहां इस वीडियो के AI से बने होने की संभावना 99.9 प्रतिशत पाई गई.Hive ने इस वीडियो के AI से बने होने की संभावना जताई.हमने इसे Buffalo University के Deepfake-o-Meter पर भी चेक किया. इनके दो अलग-अलग डिटेक्टरों ने इस वीडियो के AI से बने होने पर 100 प्रतिशत भरोसा जताया.निष्कर्ष: AI से बना एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि यह एक ऐसे चीनी हेलमेट का असली वीडियो है जिसमें एयरबैग लगे हुए हैं. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर आईडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)अखिलेश यादव का ये वीडियो गोरखपुर की हालिया PDA रैली का नहीं है