5 गाड़ियों को रौंदने के बाद कार पर पलटा टिप्पर:3 लोगों की मौत, बलेनो में फंसे शव; कीरतपुर-मनाली हाईवे पर हादसा

Wait 5 sec.

रोपड़ में कीरतपुर-मनाली नेशनल हाईवे पर रेत से भरा ओवरलोड टिप्पर अचानक बेकाबू हो गया। उसने पहले 5 गाड़ियों को टक्कर मार दी। इसके बाद दिल्ली नंबर की बलेनो कार पर पलट गया। कार टिप्पर के नीचे दब गई। इससे उसमें सवार 3 लोगों की मौत हो गई। कार में शव फंसे दिखे। ये हादसा गुरुवार को दोपहर 2 बजे भरतगढ़ के पास सरसा नंगल में चढ़ाई पर हुआ। बलेनो के दबने के अलावा अन्य दो से तीन गाड़ियां भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल की टीम भी मौके पर पहुंची। टिप्पर के नीचे दबी कार को निकालने के लिए जेसीबी मशीन बुलाई गई। हादसे के कारण हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ। तीनों मृतक मनाली से दिल्ली से लौट रहे थे। उनकी पहचान गौरव गौर, वैभव सेमवाल, अमृतांशु गुप्ता के रूप में हुई है। तीनों दिल्ली के रहने वाले थे। आनंदपुर साहिब से रोपड़ जा रहा था टिप्परथाना कीरतपुर साहिब के ASI गुरमीत सिंह ने बताया कि रेत से भरा टिप्पर श्री आनंदपुर साहिब से रोपड़ की ओर जा रहा था। चढ़ाई पर टिप्पर बेकाबू हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। ॉ मृतकों के शवों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरव बोले- यह हादसा नहीं, कत्ल हैपंजाब मोर्चा के कन्वीनर और रूपनगर के नेता गौरव राणा ने कहा कि क्षेत्र में ओवरलोड टिप्परों की आवाजाही रोज की समस्या बन चुकी है। हजारों टिप्पर सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। आम लोगों के लिए सड़क पर सुरक्षित निकलना भी किस्मत की बात रह गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खनन के लिए केवल दो खड्डों को मंजूरी मिली हुई है, लेकिन हजारों टिप्परों के जरिए खनन सामग्री की ढुलाई हो रही है। यह पूरा कारोबार एक बड़े गोरखधंधे का रूप ले चुका है और इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। सरकार की लापरवाही के कारण आम लोगों की जान खतरे में है। यह हादसा नहीं, कत्ल है। हादसे के बाद के PHOTOS…