CDS बोले- युद्ध और शांति के बीच अंतर धुंधला हुआ:ऑपरेशन सिंदूर इंटीग्रेशन का बेस्ट उदाहरण, लेकिन टेक्नोलॉजी में रोज सुधार करना होगा

Wait 5 sec.

CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमण्यम ने दिल्ली में विवेकानंद फाउंडेशन के लेक्चर में भारतीय सेना के भविष्य की सबसे साफ तस्वीर रखी। इस दौरान उन्होंने कहा- “मल्टी-डोमेन ऑपरेशन का मतलब है- अलग-अलग क्षमताओं को जोड़कर दुश्मन के सामने कई दुविधाएं खड़ी कर देना।” लेक्चर के दौरान CDS ने दो बार एक ही बात दोहराई- “ऑपरेशन सिंदूर इंटीग्रेशन, जॉइंटनेस और मल्टी-डोमेन ऑपरेशन का बेहतरीन उदाहरण था।” CDS का कहना था कि ऑपरेशन सिंदूर कोई एक बार का काम नहीं था, यही भविष्य के युद्ध का टेम्पलेट है। युद्ध का चेहरा क्यों बदल रहा है- CDS ने बताए 3 बड़े कारण 1. टेक्नोलॉजी ही युद्ध बदल रही है: युद्ध का चरित्र मुख्य रूप से बदलती टेक्नोलॉजी की वजह से बदल रहा है। टेक्नोलॉजी में बढ़त सिर्फ अस्थायी है, हमें लगातार सुधार करते रहना होगा। आज जो हथियार सबसे आधुनिक है, वो कल पुराना हो जाएगा। जो देश रोज नई टेक्नोलॉजी नहीं बनाएगा, वो पीछे रह जाएगा। 2. युद्ध और शांति की लाइन मिट गई है: युद्ध और शांति के बीच का फर्क धुंधला हो रहा है, हम लगातार टकराव की स्थिति में हैं। दुश्मन हम पर धीरे-धीरे, चालाकी से कॉग्निटिव वारफेयर (दिमागी युद्ध) थोप रहा है। ये युद्ध बिना गोली के चल रहा है, इसलिए हमें पता भी नहीं चलता कि हम युद्ध में हैं। 3. हमें किसी और का टेम्पलेट नहीं चाहिए: हमें अपना टेम्पलेट बनाना होगा, किसी के बताए हुए टेम्पलेट को नहीं देखना है। मतलब- अमेरिका, चीन, रूस का तरीका भारत पर लागू नहीं होगा। भारत की जियोग्राफी, दुश्मन, बजट, खतरे सब अलग हैं। इसलिए भारत का अपना युद्ध का मॉडल होना चाहिए।