छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 30 नवंबर को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद दो या तीन दिसंबर को आचार संहिता लग सकती है। बिरगांव, भिलाई, भिलाई-चरोदा और रिसाली निगम समेत कुल 1,231 पदों पर दिसंबर के अंतिम सप्ताह में मतदान संभावित है।