शादियों के सीजन में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) से गुजरने वाली 65 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। झारसुगुड़ा और चांपा में चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग व चौथी लाइन के काम के कारण 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक 23 दिनों के लिए रेल यातायात प्रभावित रहेगा।