Nepal Travel Rules For Indians: नेपाल जाने वाले भारतीयों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू हुई है. 23 नवंबर 2026 को अयोध्या और जनकपुर के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने वर्चुअली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. 604 किलोमीटर की यह ट्रेन उत्तर प्रदेश और बिहार के कई शहरों को जनकपुर से जोड़ेगी. इससे अयोध्या-जनकपुर जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों का सफर आसान होगा. साथ ही भारत और नेपाल के बीच पर्यटन और सांस्कृतिक रिश्तों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.अयोध्या-जनकपुर एक्सप्रेस हफ्ते में एक दिन चलेगी. यह शनिवार को जनकपुर धाम से और सोमवार को अयोध्या कैंट से रवाना होगी. रास्ते में जय नगर, मधुबनी, शीशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर और अयोध्या धाम जैसे स्टेशन आएंगे.कौन से डॉक्यूमेंट पर नेपाल जाएं?अब अगर आप भी नेपाल जाने का प्लान बना रहे हैं तो एक सवाल जरूर होगा कि आखिर वहां जाने के लिए पासपोर्ट चाहिए या आधार कार्ड से काम चल जाएगा? भारत और नेपाल के बीच खुली सीमा होने की वजह से बहुत से लोगों को लगता है कि नेपाल जाना काफी आसान है और किसी खास दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ती. लेकिन ऐसा नहीं है. भारतीय नागरिकों को नेपाल जाते समय वैध पहचान पत्र साथ रखना होता है.सबसे जरूरी बात यह है कि भारतीय नागरिक कई स्थितियों में बिना पासपोर्ट के नेपाल जा सकते हैं. इसके लिए ओरिजिनल और वैध पहचान पत्र होना जरूरी है. सबसे सुरक्षित विकल्प भारतीय पासपोर्ट या चुनाव आयोग की ओर से जारी ओरिजिनल वोटर आईडी यानी EPIC है. अगर पासपोर्ट नहीं है तो फोटो वाला ओरिजिनल वोटर आईडी कार्ड लेकर यात्रा की जा सकती है. भारतीय दूतावास की ओर से जारी वैध प्रमाण पत्र भी एक विकल्प हो सकता है.आधार कार्ड को लेकर क्या विकल्प?आधार कार्ड को लेकर सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन रहता है. भारत में पहचान के लिए आधार का इस्तेमाल आम है, लेकिन नेपाल की यात्रा के मामले में सिर्फ आधार कार्ड पर निर्भर रहना सही नहीं है. खासकर फ्लाइट से नेपाल जाने वालों को इसे पर्याप्त ट्रैवल डॉक्यूमेंट मानकर नहीं चलना चाहिए. अगस्त में यह खबर आई थी कि नेपाल की तरफ से सिर्फ आधार कार्ड ले जाने वाले भारतीय को इंट्री देने से मना कर दिया गया था. नेपाल में बालेन शाह की नई सरकार ने इसके लिए नियम कड़े कर दिए थे. यात्रा के लिए किसी दस्तावेज की सिर्फ फोटो, स्क्रीनशॉट या स्कैन कॉपी लेकर जाना भी ठीक नहीं है. ओरिजिनल फिजिकल डॉक्यूमेंट अपने पास रखना जरूरी है. मोबाइल में सेव डिजिटल फाइल को ओरिजिनल पहचान पत्र का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए.फ्लाइट के लिए क्या है नियम?फ्लाइट से नेपाल जाने वालों को इस बात का खास ध्यान रखना होगा. वीजा की जरूरत नहीं होने के बावजूद एयरपोर्ट पर पहचान और दस्तावेजों की जांच होती है. ऐसे में अगर आपके पास सिर्फ किसी आईडी का स्क्रीनशॉट है या कार्ड खराब हालत में है, तो परेशानी हो सकती है. सड़क के रास्ते नेपाल जाने पर बॉर्डर की प्रक्रिया कई बार आसान लग सकती है, लेकिन दस्तावेजों के नियम अपनी जगह लागू रहते हैं.इसे भी पढ़ें : Winter Destinations: नए साल पर बर्फबारी देखने का है प्लान, लिस्ट में जरूर शामिल करें ये जगहें नियमों में बदलाव 2026 में भारत ने नेपाल और भूटान जाने वाले यात्रियों के दस्तावेजों को लेकर नियमों को और स्पष्ट किया है. नए नियमों के तहत नेपाल या भूटान में जमीन या हवाई रास्ते से आने-जाने वाले भारतीय नागरिकों को इमिग्रेशन अधिकारी के सामने तय पहचान दस्तावेज पेश करने होंगे. जरूरत पड़ने पर यात्रा से जुड़ी जानकारी भी देनी होगी.इसे भी पढ़ें : Israel Tourist Spots: इजरायल में बेस्ट हैं ये टूरिस्ट स्पॉट, आज ही कर लें लिस्ट में शामिल