Oppo ColorOS 17 Update : Oppo ने भारत में अपने स्मार्टफोन्स के लिए ColorOS 17 का नवंबर 2026 अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है. इस अपडेट में कंपनी ने Photos, Phone और Calculator जैसे रोज यूज होने वाले ऐप्स में कई नए फीचर्स जोड़े हैं. खास बात यह है कि अब Oppo फोन पर आने वाली कॉल का ऐलान भी किया जा सकेगा. इसके अलावा फोटो एडिटिंग और डिलीट करने के ऑप्शनों से लेकर AI आधारित टेक्स्ट ट्रांसलेशन तक में बदलाव किए गए हैं. यह अपडेट फिलहाल कुछ Find X सीरीज के स्मार्टफोन्स और Oppo Reno16 5G के लिए जारी किया जा रहा है. तो आइए जानते हैं इस अपडेट में क्या-क्या नया मिलने वाला है.अब फोन बताएगा किसका आया है कॉलColorOS 17 के नए अपडेट के बाद Oppo के Phone ऐप में Incoming Call Announcements फीचर जुड़ गया है. इसकी मदद से फोन आने वाली कॉल की जानकारी आवाज के जरिए देगा. यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से इस फीचर को हमेशा चालू रख सकते हैं या फिर इसे सिर्फ तभी एक्टिव कर सकते हैं, जब फोन से ब्लूटूथ डिवाइस या वायर्ड हेडफोन कनेक्ट हों. इससे बार-बार फोन की स्क्रीन देखने की जरूरत नहीं होगी.इन Oppo फोन को मिलेगा अपडेटयह अपडेट Oppo Find X10 Pro Max, Find X10, Find X9 Ultra, Find X9 Pro, Find X9s, Find X9, Find X8 Pro, Find X8 और Reno16 5G के लिए जारी किया जा रहा है. कंपनी के मुताबिक, इसका रोलआउट 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 के बीच अलग-अलग चरणों में पूरा होगा. Photos ऐप में भी हुए बदलावकंपनी ने Photos ऐप में Flexible Image Export नाम का नया फीचर दिया है. इसके जरिए किसी फोटो को सेव या शेयर करने से पहले उसकी रेजोल्यूशन और कंप्रेशन क्वालिटी बदली जा सकेगी. यूजर्स पहले से मौजूद ऑप्शनों में से साइज और क्वालिटी चुन सकते हैं या अपनी जरूरत के मुताबिक कस्टम डाइमेंशन सेट कर सकते हैं. बैकअप वाली फोटो Recently Deleted फोल्डर में 60 दिनों तक और बाकी फोटो 30 दिनों तक रहेंगी. यह भी पढ़ें - Huawei Mate X8 फोल्डेबल फोन लॉन्च, जानें इसके खास फीचर्सOSee और Calculator को मिले नए फीचर्सOSee ऐप में अब लैंडस्केप मोड का सपोर्ट दिया गया है. साथ ही इसका Object Recognition फीचर कैमरे के जरिए सामने मौजूद चीजों को पहचान सकेगा. वहीं Calculator ऐप को नए इंटरफेस के साथ अपडेट किया गया है. इसमें Basic, Scientific और Converter मोड मिलेंगे. इसके अलावा हिस्ट्री देखने का ऑप्शन भी जोड़ा गया है. AI ट्रांसलेशन और कनेक्टिविटी में भी सुधारनए अपडेट में टेक्स्ट ट्रांसलेशन को भी बेहतर बनाया गया है. अब AI की मदद से ट्रांसलेशन करते समय मूल टेक्स्ट के अंदाज और टोन को बनाए रखने की कोशिश की जाएगी. कनेक्टिविटी के लिए O+ Connect के वर्जन 17.100.10 या उससे नए वर्जन पर स्मार्टफोन और टैबलेट को एक ही PC से एक साथ कनेक्ट किया जा सकेगा. रिमोट कनेक्शन के दौरान सेव पासवर्ड की मदद से PC को अपने आप अनलॉक करने का ऑप्शन भी मिलेगा.यह भी पढ़ें - Huawei MateBook Fold S : लैपटॉप भी बन सकता है फोल्डेबल, Huawei के नए PC में क्या खास?