बच्चों की आंखों में काजल लगाना कई घरों में पुरानी परंपरा है. कुछ माता-पिता मानते हैं कि इससे बच्चे की आंखें सुंदर दिखती हैं और नजर भी तेज होती है. लेकिन डॉक्टर बच्चों की आंखों में काजल लगाने की सलाह नहीं देते. बाजार में मिलने वाले कुछ काजल में लेड जैसे नुकसानदायक तत्व होते हैं. इसके अलावा इससे आंखों में जलन और संक्रमण का खतरा भी रहता है. आइए जानते हैं बच्चों को काजल लगाने से क्या नुकसान होते हैं और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.काजल लगाने से क्या होता है नुकसान?बच्चों की आंखें बहुत नाजुक होती हैं. ऐसे में काजल लगाने से उन्हें परेशानी होती है. कुछ पारंपरिक और बाजार में मिलने वाले काजल में सीसा पाया जाता है. सीसा शरीर में पहुंचने पर बच्चे के दिमाग और नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है. इसके अलावा काजल के छोटे कण आंखों में जाने से जलन, लालिमा और एलर्जी होती है. गंदे हाथों या इस्तेमाल किए हुए काजल से आंखों में संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है. कुछ मामलों में काजल के कण आंसू निकलने वाली नली में परेशानी पैदा करते हैं. यह भी ध्यान रखें कि काजल लगाने से बच्चे की आंखों का आकार बड़ा नहीं होता और न ही उसकी नजर तेज होती है. इसलिए आंखों के अंदर या पलकों के किनारे काजल लगाने से बचना चाहिए.यह भी पढ़ें : Child Bone Health: बच्चों को खिलाएं ये आउटडोर गेम्स, एकदम मजबूत हो जाएंगी हड्डियां क्या है काजल लगाने का सुरक्षित तरीका?डॉक्टरों की सलाह है कि छोटे बच्चों की आंखों में काजल बिल्कुल न लगाएं. अगर परिवार में परंपरा के चलते काजल का टीका लगाना चाहते हैं, तो आंखों से दूर माथे या पैर के तलवे पर छोटी बिंदी लगा सकते हैं. त्वचा पर भी किसी तरह की जलन या एलर्जी होने पर इसे तुरंत हटा दें. बच्चे की त्वचा पर कोई भी चीज लगाने से पहले उसकी सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है. काजल को आंखों के आसपास, पलकों पर या आंखों के अंदर लगाने से बचें. घर पर बना काजल भी पूरी तरह सुरक्षित हो, इसकी गारंटी नहीं होती. इसलिए इसे प्राकृतिक या घरेलू बताकर बच्चे की आंखों में लगाना सही नहीं है.बच्चों की आंखों की देखभाल के लिए अपनाएं ये बातेंबच्चों की आंखों को साफ रखने के लिए साफ पानी और मुलायम, साफ कपड़े का इस्तेमाल करें. आंखों को साफ करने से पहले अपने हाथ अच्छी तरह धो लें. आंखों में काजल, सुरमा या कोई दूसरा कॉस्मेटिक प्रोडक्ट न लगाएं. अगर बच्चे की आंखों में लालिमा, सूजन, लगातार पानी आना या पीला डिस्चार्ज दिखाई दे, तो खुद से कोई दवा या घरेलू नुस्खा न अपनाएं. ऐसी स्थिति में बाल रोग विशेषज्ञ या आंखों के डॉक्टर को दिखाएं. यह भी पढ़ें : Air Pollution Headache: सिर में बढ़ गया है दर्द, कहीं इसकी वजह पॉल्यूशन तो हीं? डॉक्टर से जानें *Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें*