DU छात्रा का सुसाइड नहीं, बॉयफ्रेंड ने की हत्या:फरीदाबाद के होटल में ठहरे थे दोनों, आरोपी ने नोट लिखा-आगरा नहर में कूदने जा रहा

Wait 5 sec.

हरियाणा के फरीदाबाद में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की छात्रा अरूणा को उसी के बॉयफ्रेंड ने जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। वह अपने बॉयफ्रेंड विपिन यादव के साथ होटल में ठहरी हुई थी। पुलिस को मौके से एक कंफेशन (कबूलनामा) नोट मिला है, जिस पर बॉयफ्रेंड विपिन के साइन है। इसमें उसने लिखा- मैंने युवती की हत्या कर दी है, अब मैं भी आगरा नहर में कूदकर जान देने जा रहा हूं। इसके अलावा पुलिस को युवती के शव के पास से चूहे मारने वाली दवाई के रैपर भी मिले है। अनुमान है कि ये दवाई ही युवती को पिलाई गई है। पुलिस के मुताबिक, अरूणा (19) और बॉयफ्रेंड विपिन यादव (24) दोनों ही कुरैशीपुर गांव की गांधीनगर कॉलोनी के रहने वाले है और पड़ोसी है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बॉयफ्रेंड होटल से सोमवार की शाम को निकल गया। फिलहाल, पुलिस ने विपिन यादव की भी तलाश के साथ-साथ उसके कंफेशन नोट की जांच शुरू कर दी है। पहले जानिए युवती के पिता ने क्या बताया… अब जानिए पुलिस को होटल में क्या-क्या मिला… युवक की आगरा नहर में तलाश कर रही पुलिस उधर, इस मामले की जांच कर रहे धौज थाना पुलिस इंचार्ज अनिल कुमार के मुताबिक पोस्टमार्टम होने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस को कमरे से चूहे मारने वाली दवाई के रैपर मिले है, इसलिए माना जा रहा है कि युवक ने चूहे मारने वाली दवाई पिलाई है। अभी तक यह पता नही चल पाया कि युवक ने ऐसा क्यों किया। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। जिस आगरा नहर में युवक ने कूदने की बात कही है, वहां भी टीम भेजी गई है। पुलिस टीम उसे तलाश कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे है।