हरियाणा के सोनीपत में ब्रेज़ा कार न मिलने पर बारात वापस ले जाने वाले दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल कुलदीप का मामला लगातार सुर्खियों में है। कुलदीप को जहां दिल्ली पुलिस ने सस्पेंड कर दिया है, वहीं युवती पक्ष की ओर से उसके परिवार के चार सदस्यों और दो बिचौलियों समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई जा चुकी है। इसके बावजूद युवती पक्ष उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है। इसी कड़ी में अब युवती के पिता सुभाष ने कार से जुड़े कुछ सबूत भी पेश किए हैं। इनमें बुकिंग की RTGS स्लिप, ब्रेजा गाड़ी के लिए शोरूम का कोटेशन और गाड़ी के फीचर्स का वीडियो शामिल है। वहीं दूसरी तरफ, कुलदीप ने दहेज मांगने और बारात वापस ले जाने के आरोपों को गलत बताया है। उसका कहना है कि अभी तक विभाग की ओर से उसे निलंबन की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। वह फिलहाल मैरिज लीव पर हैं। उधर, सोनीपत पुलिस ने भी FIR दर्ज होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों को अपने-अपने सबूत के साथ आने को कहा गया है। दुल्हन के पिता ने क्या कहा, 5 पॉइंट्स… दूल्हे कुलदीप ने खुद पर लगे आरोपों पर क्या कहा…