भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने राजनीति में कदम रख दिया है. शनिवार को उन्होंने आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया है. चहल, BJP के राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नियुक्त हुए हैं. चहल के राजनीति में प्रवेश करने पर पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन की प्रतिक्रिया सामने आई है.तेज गेंदबाज अतुल वासन 1990-1991 के समय में भारत के लिए 13 इंटरनेशनल मैच खेले थे. उन्होंने युजवेंद्र चहल के राजनीति में आने और लोकसेवा में योगदान की इच्छा की सराहना की. अतुल ने चहल को बधाई दी और जनसेवा में काम करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की बात भी कही.भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने से पहले युजवेंद्र चहल ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य से मिले थे. उसके बाद उनका नाम कार्कारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया. बताते चलें कि चहल कभी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेले और अब उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट में इंटरनेश्नल डेब्यू की उम्मीद छोड़ दी है, क्योंकि वह फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं.न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में अतुल वासन ने कहा, "जब कोई खिलाडी नाम कमाता है और उसकी लोकसेवा में रूचि होती है. साथ ही उसमें योगदान देने का पक्का इरादा और सच्ची चाहत भी होती है. मैं उन्हें बधाई देता हूं. #WATCH | Delhi: On Indian Cricketer Yuzvendra Chahal joining the BJP, former Indian cricketer Atul Wassan says, "When a sportsperson earns a name and has an interest in public service, along with the conviction and genuine desire to contribute, I would congratulate and encourage him. A player who has played across the world has immense knowledge, a strong connection with society and an understanding of how the world works. They can add a lot of value... They have joined politics while continuing to play cricket. Just as a spinner needs a big heart on the field, a big heart is also required in politics. They say that when what you know and what you love is also in demand, life becomes fulfilling. I hope Yuzvendra Chahal embraces this field of politics..."— ANI (@ANI) November 22, 2026चहल बड़ा योगदान दे सकते हैंपूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा कि जो क्रिकेटर दुनियाभर में खेला हो, उसके पास बहुत सारा ज्ञान होता है और समाज के साथ उसका गहरा जुड़ाव होता है. अतुल वासन ने कहा कि उस खिलाडी को समझ होती है कि दुनिया कैसे चलती है और कैसे काम करती है. उन्होंने कहा कि चहल इस क्षेत्र में बड़ा योगदान दे सकते हैं.युजवेंद्र चहल ऐसे पहले भारतीय क्रिकेटर नहीं हैं, जिन्होंने राजनीति में कदम रखा है. भारतीय टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर बीजेपी से सांसद रह चुके हैं. हरभजन सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, कीर्ति आजाद, मनोज तिवारी और मोहम्मद अजहरुद्दीन सहित कई नामी खिलाड़ी पॉलिटिक्स में रह चुके हैं.यह भी पढ़ें:वेलिंगटन टेस्ट में भारत की जीत मुश्किल, न्यूजीलैंड का दमदार है पांचवें दिन का रिकॉर्ड