Block Spam Calls Guide : दिनभर फोन पर आने वाले प्रमोशनल कॉल और अनजान नंबरों से मिलने वाले मैसेज कई बार जरूरी काम के बीच परेशानी बन जाते हैं. कई बार AI की मदद से होने वाले फ्रॉड के मामले भी सामने आते हैं, जिनमें स्कैमर्स SMS और वॉयस कॉल के जरिए लोगों को निशाना बनाते हैं. ऐसे में जरूरी है कि फोन पर आने वाले अनचाहे कमर्शियल कॉल और मैसेज पर रोक लगाई जाए. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि Jio से BSNL तक फर्जी कॉल और SMS को कैसे ब्लॉक करें. Jio से BSNL तक फर्जी कॉल और SMS को कैसे ब्लॉक करें?Jio, Airtel, Vi और BSNL यूजर्स TRAI की DND सर्विस की मदद से अनचाहे कमर्शियल कॉल और SMS को कम कर सकते हैं. इसके लिए अपने फोन के मैसेजिंग ऐप में जाकर 1909 नंबर पर START 0 लिखकर SMS भेजना होगा. यूजर्स इसी नंबर पर कॉल करके IVR के निर्देशों का पालन भी कर सकते हैं. इसके अलावा Jio, Airtel और Vi यूजर अपने टेलीकॉम ऑपरेटर के ऐप में जाकर DND सेटिंग एक्टिवेट कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के बाद इस सर्विस को शुरू होने में अधिकतम 24 घंटे लग सकते हैं, हालांकि इससे सभी अनजान नंबरों के कॉल और SMS ब्लॉक नहीं होते हैं. TRAI की DND ऐप से भी कर सकते हैं शिकायतयूजर्स TRAI की DND ऐप डाउनलोड करके अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर कर सकते हैं. इसके बाद किसी अनचाहे कॉल या SMS की शिकायत सीधे ऐप के जरिए दर्ज की जा सकती है. शिकायत भेजने पर एक रेफरेंस नंबर भी मिलता है, जिसकी मदद से शिकायत को ट्रैक किया जा सकता है.यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy Buds Active : ANC से लेकर 360 Audio तक, Samsung Galaxy Buds Active में मिलेगा नया डिजाइनJio यूजर्स ऐसे बंद करें स्पैम कॉल और SMSJio यूजर MyJio ऐप के जरिए DND सेटिंग बदल सकते हैं. इसके लिए MyJio ऐप खोलें और प्रोफाइल आइकन पर टैप करें. इसके बाद Mobile Settings में जाएं. अब Service Settings पर टैप करें और Do Not Disturb ऑप्शन चुनें. यहां फुल या पार्शियल DND के ऑप्शन मिलेंगे. अपनी जरूरत के अनुसार इन्हें चुनें.Airtel यूजर्स के लिए DND एक्टिवेट करने का तरीकाAirtel यूजर्स कंपनी के ऐप से इस सुविधा को शुरू कर सकते हैं. इसके लिए Airtel ऐप खोलें और Prepaid या Postpaid सेक्शन चुनें. इसके बाद Set DND ऑप्शन पर जाएं और Manage पर टैप करें. अब अपनी पसंद के DND ऑप्शन चुनें. आखिर में Submit पर टैप करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें.Vi और BSNL यूजर्स क्या करें?Vi यूजर Vi ऐप में My Account सेक्शन खोलकर Find Services में DND ऑप्शन चुन सकते हैं. यहां फूल और पार्शियल DND के ऑप्शन मिलेंगे. अपनी पसंद चुनने के बाद Submit पर टैप करना होगा. वहीं BSNL यूजर्स के लिए SMS और कॉल का ऑप्शन मौजूद है. यूजर 1909 पर START 0 मैसेज भेज सकते हैं या इसी नंबर पर कॉल करके IVR के निर्देशों का पालन कर सकते हैं.यह भी पढ़ें - Intex Party Speaker : पार्टी का मजा बढ़ाने आ गए Intex के 5 नए स्पीकर, मिलेंगे खास फीचर्स