टीम इंडिया ने 720 रन पर पारी घोषित की, रच दिया इतिहास, बनाया टेस्ट का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

Wait 5 sec.

वेलिंगटन टेस्ट में भारत ने अपनी पहली पारी 720 के स्कोर पर घोषित कर दी है. यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में टीम इंडिया का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. भारतीय टीम ने चौथे दिन के दूसरे सेशन में पारी घोषित करने का निर्णय किया. अब भारत के पास 352 रनों की बढ़त है और वह न्यूजीलैंड को इससे कम स्कोर पर रोक कर पारी के अंतर से जीत दर्ज करना चाहेगी.भारत के लिए केएल राहुल ने 136 रन और फिर ऋषभ पंत ने भी उनका पीछा करते हुए 128 रन की पारी खेली. ये दोनों टीम इंडिया के शतकवीर रहे, वहीं उनके अलावा चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया. यशस्वी जायसवाल ने 85 रन, देवदत्त पडिक्कल ने 80 रन, शुभमन गिल ने 98 रन और ध्रुव जुरेल ने 78 रनों का योगदान दिया.पारी के अंतर से जीतेगी टीम इंडियाटीम इंडिया की मंशा साफ है कि वह इस मुकाबले में दोबारा बैटिंग नहीं करना चाहेगी. वह न्यूजीलैंड को 352 से कम स्कोर पर रोक कर पारी के अंतर से जीत प्राप्त करना चाहेगी. मुकाबले में तीसरे दिन के आखिरी ओवर में कप्तान शुभमन गिल 98 रन बनाकर आउट हो गए थे. चौथे दिन ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर का नौवां शतक लगाया.भारत ने बनाया टेस्ट का तीसरा सबसे बड़ा स्कोरटीम इंडिया ने टेस्ट में केवल पांच बार किसी पारी में 700 या उससे अधिक रन बनाए हैं. 720 रन, यह टेस्ट के इतिहास में भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है और साथ ही यह न्यूजीलैंड की धरती पर बना सबसे बड़ा स्कोर भी है. इस मामले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के 715 रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो उसने 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था.श्रीलंका इकलौता ऐसा देश है, जिसने भारत से ज्यादा बार टेस्ट में 700 से ज्यादा रन बनाए हैं. श्रीलंका ने कुल 7 बार ऐसा किया है, जबकि भारत पांच बार यह कारनामा कर चुका है. इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने चार-चार बार ऐसा किया है.यह भी पढ़ें:शतक लगाकर ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, SENA देशों में ऐसा करने वाले छठे भारतीय बने