ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 128 रनों की शतकीय पारी खेली. इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में कुल 16 बाउंड्री लगाईं, जिनमें 6 छक्के भी शामिल रहे. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की लिस्ट में ब्रेंडन मैककुलम को पीछे छोड़ दिया है. पंत अब अपने करियर में 108 छक्के लगा चुके हैं.टीम इंडिया की पारी के 147वें ओवर में ऋषभ पंत ने ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर छक्का लगाकर अपना नौवां टेस्ट शतक पूरा किया था. उन्होंने जो बड़ा हिट लगाया, वह उनके टेस्ट करियर का 108वां छक्का भी रहा, जिससे उन्होंने ब्रेंडन मैककुलम को पीछे छोड़ दिया है. पंत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बराबरी भी कर ली है.टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्केटेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में ऋषभ पंत दूसरे स्थान पर आ गए हैं. उन्होंने ब्रेंडन मैक्कुलम को पीछे छोड़ा, जिन्होंने टेस्ट में 107 छक्के लगाए थे, जबकि पंत के नाम 108 सिक्स हैं. यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बेन स्टोक्स के नाम है, जिन्होंने अपने करियर में 138 सिक्स लगाए थे. 138 छक्के - बेन स्टोक्स108 छक्के - ऋषभ पंत107 छक्के - ब्रेंडन मैककुलमWTC के रिकॉर्ड की बराबरीवर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बेन स्टोक्स हैं. उन्होंने WTC में कुल 88 सिक्स लगाए थे, पंत के नाम भी अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 88 छक्के हो गए हैं. यह कारनामा पंत ने सिर्फ 43 टेस्ट मैचों में किया है, जबकि 88 सिक्स के मुकाम तक पहुंचने के लिए स्टोक्स ने 64 मैच खेले थे.88 सिक्स - ऋषभ पंत88 सिक्स - बेन स्टोक्स56 सिक्स - रोहित शर्माऋषभ पंत ने रचा इतिहासऋषभ पंत ने 128 रनों की पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाले हैं. इसी मैच में केएल राहुल सभी SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बने थे. इसी मुकाबले में ऋषभ पंत ने भी यह कारनामा कर दिखाया है. पंत सभी SENA देशों में सेंचुरी लगाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.यह भी पढ़ें:शतक लगाकर ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, SENA देशों में ऐसा करने वाले छठे भारतीय बने