जगदलपुर में पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, नाबालिग ने ली पड़ोसी की जान

Wait 5 sec.

जगदलपुर के पनारापारा में शनिवार रात पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक किशोर ने 45 वर्षीय मन्नू कश्यप पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।