साइबर लिटरेसी- PM आवास योजना के नाम पर स्कैम:वॉट्सएप पर मैसेज आए तो सावधान! ये फ्रॉड है, एक्सपर्ट से समझें ठगी से कैसे बचें

Wait 5 sec.

यह घटना झारखंड के गालूडीह की है। वहां रहने वाले एक लड़के के वॉट्सएप पर मैसेज आया। मैसेज में लिखा था- ‘’प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लिस्ट आ गई है। अपना नाम देख लीजिए।’’ इस मैसेज के साथ एक फाइल भी अटैच थी। सरकारी योजना का नाम देखकर उसने फाइल डाउनलोड कर ली। उसे लगा कि शायद घर मिलने की खुशखबरी है। लेकिन असल में वह साइबर ठगों का जाल था। कुछ ही देर में उसका वॉट्सएप अकाउंट हैक हो गया। अब उसके नंबर से दोस्तों और रिश्तेदारों को मैसेज जाने लगे। कभी मेडिकल इमरजेंसी तो कभी किसी दूसरी परेशानी का हवाला देकर पैसे मांगे जाने लगे। झारखंड समेत देश के कई हिस्सों में ठगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर फर्जी लाभार्थी सूची भेजकर कई लोगों को निशाना बनाया है। इसलिए आज ‘साइबर लिटरेसी’ में इस स्कैम के बारे में विस्तार से बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस सवाल- ठग PM आवास योजना के नाम पर लोगों को अपने जाल में कैसे फंसाते हैं? जवाब- ठग सरकारी योजना का नाम और लोगो इस्तेमाल कर लोगों को झांसा देते हैं। वे वॉट्सएप पर आवास योजना की लाभार्थी सूची, सरकारी डॉक्यूमेंट के नाम से लिंक/APK फाइल भेजते हैं। इसे खोलने या इंस्टॉल करने के बाद यूजर का वॉट्सएप अकाउंट हैक हो जाता है। इसके बाद ठग उसी नंबर से परिचितों को मैसेज भेजकर पैसे मांगते हैं। पूरा स्कैम ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या PM आवास योजना के लाभार्थियों की लिस्ट वॉट्सएप पर भेजी जाती है? जवाब- नहीं, सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की सूची वॉट्सएप पर नहीं भेजती। ऐसे मैसेज साइबर ठगों का जाल होते हैं। सवाल- PM आवास योजना के लाभार्थियों को इसकी सूचना कैसे दी जाती है? जवाब- लाभार्थियों को इसकी सूचना इन माध्यमों से दी जाती है- इसलिए आवेदन की स्थिति और लाभार्थी सूची की जानकारी हमेशा आधिकारिक सोर्स से ही लें। वॉट्सएप पर आए किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें। सवाल- लोग वॉट्सएप पर मिली सूचना को सच क्यों मान लेते हैं? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- कौन लोग ठगों के निशाने पर ज्यादा होते हैं? जवाब- इस स्कैम में ठगों के निशाने पर खासकर ऐसे लोग हैं, जो PM आवास योजना के लिए आवेदन कर चुके हैं और लिस्ट में नाम आने की उम्मीद कर रहे हैं। ठगों के निशाने पर और कौन-से लोग हैं, ग्राफिक में देखिए- सवाल- अगर PM आवास योजना के लिए अप्लाई किया है तो इससे जुड़ी कौन-सी जानकारी जरूर लें? जवाब- योजना से जुड़ी ये जानकारी जरूर लें- आवेदन नंबर: आवेदन करते समय मिला रजिस्ट्रेशन या एप्लिकेशन नंबर। आवेदन का स्टेटस: आवेदन स्वीकार हुआ है, पेंडिंग है या रिजेक्टेड है। लाभार्थी सूची: सूची में आपका नाम शामिल है या नहीं। योजना के लाभ: मकान बनाने के लिए कितनी आर्थिक सहायता मिलेगी और किस प्रक्रिया से मिलेगी। संबंधित विभाग: अपने क्षेत्र के जिम्मेदार सरकारी विभाग, अधिकारी या स्थानीय निकाय की जानकारी। आधिकारिक संपर्क: योजना की सरकारी वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर। ध्यान रखें: ये सारी जानकारी सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित कार्यालय से ही लें। सवाल- अगर फोन या वॉट्सएप पर कोई आपके लाभार्थी होने की सूचना दे तो क्या करें? जवाब- सबसे पहले ये तो याद रखें कि ये फोन कॉल फ्रॉड है। ये ठगों का कॉल है। आप निशाने पर हैं। जाहिर है, आपको किसी झांसे में नहीं आना है। इसके अलावा क्या करना है, उसकी डिटेल नीचे ग्राफिक में देखिए- सवाल- इस तरह की ठगी का शिकार होने से कैसे बचें? जवाब- इसके लिए सबसे जरूरी है कि योजना से जुड़ी जानकारी केवल आधिकारिक माध्यम से ही लें। साथ ही इन बातों का ध्यान रखें- सवाल- अगर ठगी का शिकार हो जाएं तो क्या करें? जवाब- ऐसे में तुरंत ये कदम उठाएं- सवाल- साइबर ठगी की शिकायत कहां और कैसे करें? जवाब- इसके लिए तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। नजदीकी थाने में भी शिकायत कर सकते हैं। शिकायत करते समय ठग का मोबाइल नंबर, मैसेज, लिंक, स्क्रीनशॉट और ट्रांजैक्शन डिटेल्स जैसे सबूत जरूर रखें। ……………………….. ग्राफिक- विपुल शर्मा ………………………. यह खबर भी पढ़ें… साइबर लिटरेसी- क्या आपका आईफोन चोरी हो गया:सरकार की चेतावनी! ‘फोन मिल गया’ जैसे मैसेज से सावधान, लगेगा चूना, ये साइबर स्कैम है सोचिए, किसी व्यक्ति का लाखों रुपए का आईफोन चोरी हो जाए। उसके दोबारा सिम एक्टिवेट करने के बाद एक मैसेज आए- ‘आपका आईफोन मिल गया है।’ मैसेज में फोन वापस पाने के लिए एक लिंक पर क्लिक करके डिटेल भरने को कहा जाए। फोन मिलने की उम्मीद में व्यक्ति अपनी जानकारी दर्ज कर दे। लेकिन कुछ ही देर में उसके बैंक खाते से पैसे कट जाएं। ये कहानी नहीं, सच है। ऐसा हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें…