कोटा में खड़े ट्रक में घुसी क्रूजर, 9 की मौत:खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे, ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा

Wait 5 sec.

कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर क्रूजर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में क्रूजर सवार एक परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। 7 लोग घायल हुए हैं, जिनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हादसा नाता थाना क्षेत्र में शंभूपुरा गांव के पास रात 1 बजे हुआ। हादसे की सूचना पर सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम मौके पर पहुंचीं। गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकवाया। घायलों को एंबुलेंस से न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया। एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया- क्रूजर में सवार सभी यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं, जो खाटूश्यामजी से दर्शन कर लौट रहे थे। शुरुआती जानकारी में सामने आया कि संभवत: ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ है। क्रूजर में एक ही परिवार के 16 लोग सवार थे। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में उषा बाई, सुशीला (55), कैलाश (45), सांवी, सज्जन, अनीता, बाबूलाल (60), जाह्नवी (13) और माधवी की मौत हुई है। पहले देखिए, हादसे से जुड़ी PHOTOS… तीन गाड़ियों में 36 लोग थे प्रदीप ने बताया- हम तीन गाड़ियों में कुल 36 लोग सवार थे। सभी आपस में रिश्तेदार हैं। अलग-अलग गाड़ियों में सवार होकर खाटूश्यामजी के दर्शन करके महाराष्ट्र लौट रहे थे। गाड़ियां आगे-पीछे चल रही थीं। सबसे आगे चल रही गाड़ी का रास्ते में एक्सीडेंट हुआ है। गाड़ी में कुछ लोग फंस गए थे, जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। हादसे में जगदीश (10), मयूरी पवार (20), मनीषा पवार (45), शरद पवार (46), गणेश पवार (30), सृजेत (3) और हारून (43) घायल हुए। खबर अपडेट की जा रही है…