सरकार ने दलाई लामा को लुटियंस जोन में बंगला दिया:यह घर पंडित रविशंकर शुक्ल लेन पर, विदेश मंत्रालय के अनुरोध पर हुआ आवंटन

Wait 5 sec.

केंद्र सरकार ने तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को लुटियंस दिल्ली में बंगला आवंटित किया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दलाई लामा के कार्यालय गादेन फोद्रांग ट्रस्ट को पंडित रविशंकर शुक्ल लेन पर यह आवास मिला है। यह आवंटन विदेश मंत्रालय के अनुरोध पर किया गया। केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। ऐसे आवास आमतौर पर तीन साल के लिए दिए जाते हैं और इन्हें बढ़ाने का प्रावधान होता है। बंगले पर गादेन फोद्रांग ट्रस्ट का काम गादेन फोद्रांग ट्रस्ट की वेबसाइट के मुताबिक, ट्रस्ट दलाई लामा की संस्था और उनके आध्यात्मिक काम को बचाए रखने के लिए समर्पित है। यह ट्रस्ट उनकी मानवीय सोच को आगे बढ़ाने का काम भी करता है। ट्रस्ट के मुताबिक, वह दलाई लामा की मुख्य प्रतिबद्धताओं में भी सहयोग करता है। इनमें मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना और अलग-अलग धर्मों के बीच सद्भाव बढ़ाना शामिल है। इसके अलावा, ट्रस्ट तिब्बती संस्कृति और पहचान को बचाने, पर्यावरण की रक्षा करने और प्राचीन भारतीय ज्ञान की बेहतर समझ को बढ़ावा देने का काम करता है।