Night Shift Heart Health: नाइट शिफ्ट करने वालों के लिए अलर्ट, कहीं दिल पर असर तो नहीं डाल रही रात की ड्यूटी?

Wait 5 sec.

आज के बदलते वर्क कल्चर में नौकरी का मतलब अब सिर्फ सुबह से शाम तक काम करना नहीं रह गया है. आईटी कंपनियों, कॉल सेंटर, अस्पतालों, फैक्ट्रियों और सुरक्षा सेवाओं में बड़ी संख्या में लोग रात के समय भी अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं. कई लोगों के लिए नाइट शिफ्ट नौकरी की जरूरत है, तो कुछ लोग बेहतर कमाई या अपनी सुविधा के कारण इसे चुनते हैं. शुरुआत में रातभर जागना सामान्य लग सकता है, लेकिन लंबे समय तक ऐसा करने से शरीर की प्राकृतिक दिनचर्या प्रभावित हो सकती है. अब एक नई वैज्ञानिक रिसर्च ने इस आदत को लेकर दिल की सेहत से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण चिंताएं सामने रखी हैं.यूरोपियन हार्ट जर्नल-कार्डियोवैस्कुलर इमेजिंग में 19 नवंबर 2026 को प्रकाशित एक स्टडी में 42,671 लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े आंकड़ों का एनालिसिस किया गया. ये सभी प्रतिभागी UK Biobank से जुड़े थे और उनकी औसत उम्र लगभग 52 साल थी. इनमें 1,322 लोग ऐसे थे जो नियमित रूप से रात की शिफ्ट में काम करते थे.दिल की संरचना पर स्टडी कीशोधकर्ताओं ने कार्डियक मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग यानी हार्ट MRI की मदद से दिल की संरचना और उसकी कार्यप्रणाली पर स्टडी की. इसके नतीजों में पाया गया कि नियमित नाइट शिफ्ट करने वाले लोगों के दिल की मुख्य पंपिंग चैंबर की दीवारें तुलनात्मक रूप से थोड़ी मोटी थीं. वहीं दिल के कुछ चैंबर का आकार भी अपेक्षाकृत छोटा पाया गया. हालांकि दिल की पंपिंग क्षमता के एक महत्वपूर्ण पैमाने इजेक्शन फ्रैक्शन में कोई महत्वपूर्ण अंतर नहीं मिला. इसका मतलब है कि रिसर्च में दिल की संरचना में कुछ बदलाव के संकेत मिले, लेकिन इससे यह साबित नहीं हुआ कि सभी नाइट शिफ्ट कर्मचारियों का दिल कमजोर हो रहा है.खून के संकेत भी चिंता बढ़ाते हैंइस स्टडी में वैज्ञानिकों ने दिल की तस्वीरों के साथ खून में मौजूद कुछ ऐसे तत्वों का भी एनालिसिस किया, जिनका संबंध हृदय स्वास्थ्य से होता है. रिसर्च में नियमित नाइट शिफ्ट करने वालों में DHA नाम के ओमेगा-3 फैटी एसिड का स्तर कम पाया गया. यह फैटी एसिड दिल और रक्त वाहिकाओं की सेहत के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. इसके अलावा अच्छे कोलेस्ट्रॉल यानी HDL से जुड़े कुछ संकेतों में भी अंतर देखा गया. वहीं ट्राइग्लिसराइड्स और शरीर में सूजन से जुड़े कुछ संकेत अधिक पाए गए.यह भी पढ़ें: Delhi Pollution: प्रदूषण बना पलायन की वजह! 37% लोग छोड़ना चाहते हैं दिल्ली-NCRरात में काम करने से दिल पर असरहमारे शरीर में एक प्राकृतिक जैविक घड़ी होती है, जिसे सर्केडियन रिदम कहा जाता है. यही शरीर को बताती है कि कब सोना है, कब जागना है और कब शरीर की अलग-अलग प्रक्रियाएं सक्रिय रहनी चाहिए. जब कोई व्यक्ति लगातार रात में जागता है और दिन में सोता है, तो उसकी प्राकृतिक बॉडी क्लॉक और बाहरी दिनचर्या के बीच तालमेल बिगड़ सकता है. इसका असर मेटाबॉलिज्म, ब्लड प्रेशर, हार्मोनल गतिविधियों और शरीर में सूजन की प्रक्रिया पर पड़ता है. लंबे समय तक यह असंतुलन बने रहने पर हृदय स्वास्थ्य से जुड़े जोखिम बढ़ने की संभावना हो सकती है. नाइट शिफ्ट करने वाले इन बातों का रखें ध्यानविशेषज्ञों के मुताबिक रात में काम करने वालों को अपनी दिनचर्या और सेहत को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए. इसके लिए कुछ आदतों में बदलाव मददगार हो सकता है. ड्यूटी खत्म होने के बाद पर्याप्त और आरामदायक नींद लेने की कोशिश करें. सोने का समय नियमित रखें. भोजन में फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और पौष्टिक चीजें शामिल करें. रोजाना टहलने और शारीरिक गतिविधियों के लिए समय निकालें. बढ़ते वजन को नजरअंदाज न करें और संतुलित जीवनशैली अपनाएं. ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच करवाते रहें.यह भी पढ़ें: एंटीबायोटिक्स से स्टोरेज तक बदलेगी व्यवस्था, दवाओं पर लागू होंगे नए नियम