आप मशरूम खरीदने गए। एकदम सफेद, बिना दाग–धब्बे वाले मशरूम को अच्छा मानकर खरीद लाए। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस झक्क सफेदी और ताजगी के पीछे कोई केमिकल भी हो सकता है? हाल ही में दैनिक भास्कर की एक इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट में बिहार के गया में मशरूम को केमिकल से धोने का मामला सामने आया। कारोबारी इसे चमकाने के लिए फॉर्मेलिन और पोटेशियम मेटाबाइसल्फाइट जैसे खतरनाक केमिकल्स का इस्तेमाल कर रहे थे। इससे लिवर और किडनी को गंभीर नुकसान हो सकता है। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में केमिकल से धुले मशरूम के हेल्थ रिस्क पर बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: सवाल- कुछ व्यापारी और दुकानदार मशरूम को केमिकल से क्यों धोते हैं? जवाब- इसके पीछे ये कारण होते हैं- सवाल- मशरूम को चमकाने के लिए कौन-सा केमिकल यूज होता है? जवाब- इसके लिए कुछ मशरूम कारोबारी फॉर्मेलिन और पोटेशियम मेटाबाइसल्फाइट जैसे केमिकल यूज करते हैं। सवाल- क्या ये इंडस्ट्रियल यूज केमिकल हैं? इन केमिकल्स का और कहां यूज होता है? जवाब- फॉर्मेलिन का इस्तेमाल मुख्य रूप से इंडस्ट्री और मेडिकल लैब में होता है। जबकि पोटेशियम मेटाबाइसल्फाइट का इस्तेमाल फूड इंडस्ट्री में भी किया जाता है। दोनों केमिकल के काम पॉइंटर्स से समझिए- फॉर्मेलिन पोटेशियम मेटाबाइसल्फाइट ध्यान रखें- फॉर्मेलिन का इस्तेमाल खाद्य पदार्थों में प्रतिबंधित है। वहीं कुछ फूड आइटम्स में नियमों और निर्धारित सीमाओं के अनुसार पोटेशियम मेटाबाइसल्फाइट का इस्तेमाल किया जा सकता है। सवाल- क्या धोने या पकाने के बाद केमिकल का असर खत्म हो जाता है? जवाब- नहीं, मशरूम को धोने या पकाने से केमिकल पूरी तरह खत्म नहीं होते। इसलिए केमिकल वाले मशरूम को धोकर या पकाकर खाना भी सुरक्षित नहीं है। सवाल- केमिकल से धुले मशरूम खाने से सेहत पर क्या असर पड़ता है? जवाब- इससे शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म में कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। सभी हेल्थ रिस्क ग्राफिक में देखिए- सवाल- केमिकल वाले मशरूम की पहचान कैसे करें? जवाब- इसकी सही पहचान तो लैब टेस्ट से ही हाेती है। लेकिन रंग, चमक, स्मेल और बनावट से मशरूम के केमिकल से धुले होने का एक मोटा अंदाजा लगाया जा सकता है। दोनों का फर्क नीचे ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या खरीदते समय ये पता कर सकते हैं कि इस मशरूम में केमिकल है या नहीं? जवाब- नहीं, ये पता करने का कोई तरीका नहीं है। सिर्फ लैब टेस्ट ही केमिकल की सही–सही पुष्टि कर सकता है। लेकिन एक तरीका है, जिससे हम खरीदते समय ये जान सकते है कि मशरूम में केमिकल है या नहीं। वो है, उसका एकदम साफ, चमकदार न दिखना। अगर उसका रंग थोड़ा धुंधला, धूसर सा है, थोड़े दाग–धब्बे हैं तो मान लीजिए कि वो केमिकल से धुला नहीं है। सवाल- पकाने से पहले मशरूम को कैसे साफ करें? जवाब- इसके लिए कुछ आसान तरीके अपनाएं। सही तरीका ग्राफिक में देखिए- सवाल- मशरूम खरीदते हुए किन बातों का ध्यान रखें? जवाब- इस दौरान मशरूम की ताजगी, साफ-सफाई और पैकेजिंग पर ध्यान देना जरूरी है। खरीदने से जुड़ी सावधानियां ग्राफिक में देखिए- सवाल- मशरूम स्टोर करने का सही तरीका क्या है? जवाब- इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें- सवाल- अगर मशरूम में केमिकल का शक हो तो कहां शिकायत करें? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- अगर कोई दुकानदार केमिकल वाला मशरूम बेचे तो उसके खिलाफ क्या कार्रवाई हो सकती है? जवाब- ऐसे दुकानदार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत ये कार्रवाइयां हो सकती हैं– मशरूम से जुड़े कुछ सवाल-जवाब सवाल- क्या मशरूम को नमक वाले पानी में धोना जरूरी है? जवाब- नहीं, इसे साफ बहते पानी में धोना काफी है। सवाल- क्या मशरूम को धोने के बाद तुरंत पकाना जरूरी है? जवाब- हां, ज्यादा देर गीला रखने से मशरूम की क्वालिटी खराब हो सकती है। सवाल- मशरूम को फ्रिज में कितने दिन तक रखा जा सकता है? जवाब- आमतौर पर 3-4 दिन तक स्टोर कर सकते हैं। सवाल- क्या मशरूम को दोबारा गर्म करके खाना सुरक्षित है? जवाब- हां, पके हुए मशरूम को सही तरीके से फ्रिज में रखकर दोबारा अच्छी तरह गर्म करके खाना सेफ है। सवाल- क्या मशरूम को पकाने से पहले डंठल हटाना जरूरी है? जवाब- नहीं, इन्हें हटाने की जरूरत नहीं है। सिर्फ सख्त या खराब हिस्सा काटकर निकालें। ***************** ग्राफिक्स- महेंद्र वर्मा