30 नवंबर से लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक होने जा रही है। संसद के विशेष सत्र के एलान के बाद केंद्रीय कैबिनेट की आज दोपहर एक बजे सेवा तीर्थ में पीएम मोदी के साथ बैठक होगी जिसमें संसद सत्र के एजेंडे और महिला आरक्षण से जुड़े परिसीमन विधेयक में कुछ संशोधनों पर चर्चा हो सकती है।