प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के बीच मंगलवार को फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की और रक्षा, उन्नत तकनीक तथा व्यापार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।