शहर में यातायात की व्यवस्था चरमराती जा रही है। अलग-अलग क्षेत्रों में व्यस्त समय में जाम लगना और वाहनों की लाइनें लगना आम बात हो गई है। सरवटे बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में ट्रैफिक जाम के हालात में सुधार नहीं हो रहा है।