इंग्लैंड की बड़ी जीत, 13.1 में 188 रन बनाकर जीता मैच; ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल

Wait 5 sec.

इंग्लैंड ने दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया. मंगलवार (24 नवंबर) को क्वींसलैंड के कारारा ओवल में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करने के बाद 20 ओवर में 8 विकेट पर 184 रन बनाए. टीम के लिए निखिल चौधरी ने 35 गेंद में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 45 रन बनाए. इस दौरान इंग्लैंड के लिए हेनरी क्रोकॉम और सैम कर्रन ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिए. जवाब में इंग्लैंड ने सिर्फ 13.1 ओवर में 2 विकेट पर 188 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. इंग्लैंड के लिए एन्यूरिन डोनाल्ड ने 32 गेंद में 85 रन की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा फिल सॉल्ट ने 30 गेंद में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 58 रन बनाए. एन्यूरिन और सॉल्ट ने पहले विकेट के लिए 151 (61 गेंद) रन की साझेदारी करके मैच को एकतरफा कर दिया. 151 रन पर पहला विकेट एन्यूरिन के रूप में गिरा. टीम को दूसरा झटका 158 रन पर सॉल्ट के रूप में लगा. इसके बाद टॉम बैंटन और हैरी ब्रूक ने 30 (12 गेंद) रन की अटूट साझेदारी करके टीम को जीत की लाइन पार करवा दी. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए राइली मेरेडिथ और बेन ड्वारशुइस ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला.WIN IN CARRARA ✅ https://t.co/SPBBNJyoqF— England Cricket (@englandcricket) November 24, 20261-1 की बराबरी पर पहुंची सीरीज इंग्लैंड ने जीत के साथ सीरीज को 1-1 बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया है. बीते शनिवार (21 नवंबर) को मेलबर्न में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी. सीरीज 5 मैचों की है. तीसरा मुकाबला 27 नवंबर (शुक्रवार) को ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा. इंग्लैंड ने जीती वनडे सीरीज टी20 से पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. सीरीज में इंग्लैंड ने 2-1 से बाजी मारी थी. ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ सीरीज की शुरुआत की थी. पहले वनडे में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. इसके बाद इंग्लैंड ने 135 रन से बाजी मारी थी. फिर तीसरे वनडे में इंग्लिश टीम ने 97 रन से जीत हासिल की थी.  यह भी पढ़ें: 2 मैच का उतारा गुस्सा, वैभव ने प्लान बनाकर ठोके 204 रन; खुद खोला बड़ा राज