जरूरत की खबर- पानी की बोतल में बैक्टीरिया का घर:क्या बोतल रोज साफ करना जरूरी है, डॉक्टर से समझें इसका साइंस, ये 8 गलतियां न करें

Wait 5 sec.

सुबह उठते ही आपने पानी की बोतल उठाई। ढक्कन खोला और पानी पीकर बोतल फिर टेबल पर रख दी। दिनभर यही सिलसिला चलता रहा। रात में बोतल खाली की और अगले दिन फिर उसमें ताजा पानी भर लिया। आपको लग रहा है कि बोतल साफ है, क्योंकि उसमें सिर्फ पानी ही तो रखा था। लेकिन जरा सोचिए, क्या सिर्फ पानी खाली कर देने से बोतल साफ हो जाती है? दरअसल, बोतल की गंदगी हमेशा आंखों से दिखाई नहीं देती। उसके अंदर बची नमी से बैक्टीरिया और दूसरे जर्म्स पनप सकते हैं। इससे कई बीमारियाें का रिस्क बढ़ता है। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में वाटर बॉटल की सफाई की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- डॉ. बॉबी दीवान, सीनियर फिजिशियन, दिल्ली सवाल- पानी बोतल की सफाई का सही तरीका क्या है? पूरा प्रोसेस समझाएं? जवाब- इसके लिए हल्के डिशवॉश लिक्विड, गुनगुने पानी और बॉटल क्लीनिंग ब्रश का इस्तेमाल करें। बोतल के अंदरूनी हिस्से के साथ ढक्कन, रबर की सील और स्ट्रॉ भी अच्छी तरह साफ करें। इसके बाद सभी हिस्सों को साफ पानी से धोकर पूरी तरह सुखाएं। सही तरीका ग्राफिक में देखिए- सवाल- प्लास्टिक, स्टील, तांबे और कांच की बोतल को साफ करने में क्या अंतर है? जवाब- मटेरियल के अनुसार बोतल की सफाई का तरीका थोड़ा अलग होता है। इसे पॉइंटर्स से समझिए- 1. प्लास्टिक की बोतल 2. स्टील की बोतल 3. तांबे की बोतल 4. कांच की बोतल सफाई के दौरान कुछ गलतियाें से बचें। इसे ग्राफिक में देखिए- सवाल- बोतल के ढक्कन, स्ट्रॉ, रबर की रिंग, सिलिकॉन सील और ढक्कन के थ्रेड्स की सफाई कैसे करें? जवाब- बोतल के छोटे हिस्सों में पानी, नमी और गंदगी जमा हो सकती है। इसलिए इन्हें अलग-अलग निकालकर साफ करें। इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- पानी की बोतल रोज धोनी चाहिए या हफ्ते में एक बार? जवाब- सीनियर फिजिशियन डॉ. बॉबी दीवान के मुताबिक, पानी की बोतल रोज धोनी चाहिए। इसे हफ्ते में एक बार धोना पर्याप्त नहीं है। सवाल- क्या हर बार डिशवॉश लिक्विड यूज करना जरूरी है? जवाब- हां, बोतल की सफाई के लिए हर बार डिशवॉश लिक्विड का इस्तेमाल करना बेहतर है। सिर्फ पानी से खंगालने से लार, चिकनाहट और बैक्टीरिया पूरी तरह नहीं जाते हैं। सवाल- बोतल ब्रश का इस्तेमाल कब और कैसे करें? जवाब- बोतल के अंदरूनी हिस्से, खासकर तली और कोनों की सफाई के लिए बॉटल ब्रश का इस्तेमाल करें। ब्रश पर थोड़ा डिशवॉश लिक्विड लगाकर बोतल की अंदरूनी दीवारों और तली को अच्छी तरह रगड़ें। इस्तेमाल के बाद ब्रश को भी धोकर सुखाएं। सवाल- बोतल धोने के बाद उसे पूरी तरह सुखाना क्यों जरूरी है? जवाब- यह सफाई का जरूरी हिस्सा है। अंदर बची नमी से बैक्टीरिया और फंगस पनप सकते हैं। बोतल को पूरी तरह सुखाना क्यों जरूरी है, ग्राफिक में देखिए- सवाल- धोने के बाद बोतल को कैसे सुखाएं? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- पानी की बोतल में बैक्टीरिया और फंगस कैसे पनपते हैं? जवाब- पानी की बोतल में बैक्टीरिया और फंगस कई रास्तों से पहुंचते हैं, जैसेकि- सवाल- बोतल को बाहर से साफ देखकर क्या उसकी अंदरूनी सफाई का अंदाजा लगाया जा सकता है? जवाब- नहीं, बोतल बाहर से साफ दिखने के बावजूद अंदर से गंदी हो सकती है। बैक्टीरिया और दूसरे सूक्ष्मजीव हमेशा आंखों से दिखाई नहीं देते। सवाल- गंदी बोतल से सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं? जवाब- गंदी बोतल में जमा बैक्टीरिया और फंगस शरीर में पहुंचकर संक्रमण का खतरा बढ़ा सकते हैं। इससे ये समस्याएं हो सकती हैं- सवाल- किन संकेतों से पता चलता है कि अब बोतल बदलने का समय आ गया है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए 1. प्लास्टिक की बोतल कब बदलें? 2. स्टील की बोतल कब बदलें? 3. तांबे की बोतल कब बदलें? 4. कांच की बोतल कब बदलें? 5. ढक्कन, रबर सील और स्ट्रॉ कब बदलें? *************** ग्राफिक्स- अजीत सिंह