हाल ही में एक्ट्रेस अनन्या पांडे 'कॉफी विद करण' में नजर आईं। उन्होंने बताया कि एपिसोड में पहनी ड्रेस में फिट होने के लिए उन्होंने ‘लिम्फैटिक ड्रेनेज मसाज’ करवाई थी। इसके बाद से यह तकनीक काफी चर्चा में है। आजकल कई लोग शरीर की सूजन कम करने और फिट दिखने के लिए इस तरह की मसाज करवाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका संबंध शरीर के एक खास सिस्टम से है, जो एक्स्ट्रा फ्लूइड को बाहर निकालने और संक्रमण से बचाने में मदद करता है? इसे लिम्फैटिक सिस्टम कहते हैं। इस सिस्टम में गड़बड़ी होने पर हाथ-पैरों में सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आज ‘फिजिकल हेल्थ’ में लिम्फैटिक ड्रेनेज की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- डॉ. अंबरीश कुमार गर्ग, सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर सवाल- लिम्फैटिक सिस्टम क्या है? यह कैसे काम करता है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- शरीर में लिम्फ फ्लूइड कैसे बनता है और इसमें क्या होता है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- शरीर में लिम्फ नोड्स कहां होते हैं और इनका क्या काम है? जवाब- लिम्फ नोड्स शरीर में छोटी-छोटी बीन के आकार की ग्लैंड्स होती हैं। इनकी संख्या लगभग 600 होती है। ये लिम्फैटिक सिस्टम का अहम हिस्सा हैं। इनका मुख्य काम लिम्फ फ्लूइड को फिल्टर करना और बैक्टीरिया-वायरस जैसे हानिकारक तत्वों को पहचानने में इम्यून सिस्टम की मदद करना है। शरीर में लिम्फ नोड्स कहां होती हैं, ग्राफिक में देखिए- सवाल- लिम्फैटिक सिस्टम में गड़बड़ी हो तो शरीर में क्या बदलाव आते हैं? जवाब- ऐसे में शरीर के टिश्यूज में एक्स्ट्रा लिम्फ फ्लूइड जमा होने लगता है। इससे शरीर के कुछ हिस्सों में सूजन आ सकती है। इस कंडीशन को ‘लिम्फेडेमा’ कहते हैं। इसके कारण शरीर में ये बदलाव दिखाई दे सकते हैं- सवाल- लिम्फैटिक ड्रेनेज क्या होता है? जवाब- लिम्फैटिक ड्रेनेज शरीर में जमा अतिरिक्त लिम्फ फ्लूइड को आगे बढ़ाकर ब्लड सर्कुलेशन तक पहुंचाने की प्रक्रिया है। यह शरीर में प्राकृतिक रूप से होती रहती है। सवाल- लिम्फैटिक ड्रेनेज शरीर के किन हिस्सों पर किया जाता है? जवाब- यह इस बात पर निर्भर करता है कि शरीर के किस हिस्से में सूजन है। आमतौर पर इसकी प्रक्रिया में इन हिस्सों को शामिल किया जाता है- सवाल- लिम्फैटिक ड्रेनेज का प्रोसेस क्या है? जवाब- इसे प्रोफेशनल थेरेपिस्ट करते हैं। इसका सही तरीका पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- किन हेल्थ कंडीशंस में इसकी जरूरत पड़ती है? जवाब- डॉक्टर मरीज की बीमारी, सूजन की गंभीरता और लिम्फैटिक सिस्टम की स्थिति को देखकर लिम्फैटिक ड्रेनेज की सलाह देते हैं। खासकर कुछ हेल्थ कंडीशंस में इसकी जरूरत पड़ सकती है। ग्राफिक में देखिए- सवाल- लिम्फैटिक ड्रेनेज का असर कितने समय तक रहता है? जवाब- यह इस बात पर निर्भर करता है कि सूजन किस वजह से है, कितनी गंभीर है और लिम्फैटिक सिस्टम कितनी अच्छी तरह काम कर रहा है। सवाल- लिम्फैटिक ड्रेनेज के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं? जवाब- कुछ लोगों को इसके बाद हल्की परेशानियां हो सकती हैं। ग्राफिक में सभी साइड इफेक्ट्स देखिए- सवाल- किन लोगों को लिम्फैटिक ड्रेनेज नहीं करवानी चाहिए? जवाब- कुछ हेल्थ कंडीशंस में मसाज के कारण परेशानी बढ़ सकती है या शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। इसलिए इन स्थितियों में बिना डॉक्टर की सलाह के लिम्फैटिक ड्रेनेज नहीं करवाना चाहिए- सवाल- आजकल ये ब्यूटी ट्रेंड भी बन गया है। क्या बिना हेल्थ नीड के सुंदरता के लिए ये कराना ठीक है? जवाब- शरीर में लिम्फ फ्लूइड का फ्लो मेंटेन रखने के लिए किसी बाहरी मसाज की जरूरत नहीं होती। हालांकि, ब्यूटी ट्रीटमेंट के रूप में कुछ लोग चेहरे की पफीनेस और शरीर की सूजन कम करने के लिए लिम्फैटिक ड्रेनेज करवाते हैं। इससे कुछ समय के लिए चेहरे या शरीर की सूजन कम दिखाई दे सकती है, लेकिन इसका असर स्थायी नहीं होता। इसलिए सिर्फ सुंदरता के लिए इसे करवाना जरूरी नहीं है। ध्यान रखें- सवाल- शरीर के लिम्फैटिक सिस्टम को स्वस्थ रखने के लिए कौन-सी आदतें अपनानी चाहिए? जवाब- इसके लिए कुछ हेल्दी आदतें अपना सकते हैं, जैसेकि- ……………………………………. ग्राफिक- विपुल शर्मा ………………………………….