Vivo Watch GT 2 Launch : कर्व्ड AMOLED स्क्रीन और 25 दिन की बैटरी, Vivo की नई स्मार्टवॉच लॉन्च

Wait 5 sec.

Vivo Watch GT 2 Launch : Vivo ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच Vivo Watch GT 2 लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इसे Vivo X500 सीरीज के स्मार्टफोन के साथ पेश किया है. इस वॉच की खासियत इसकी 2.07 इंच की कर्व्ड AMOLED स्क्रीन है, जो 2,400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. इसके अलावा कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर अधिकतम 25 दिनों तक चल सकती है.Vivo Watch GT 2 को सबसे पहले अक्टूबर 2025 में चीन में Vivo X300 सीरीज के साथ लॉन्च किया गया था. अब इसे भारत में भी खरीदने के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. इसमें हेल्थ मॉनिटरिंग से जुड़े कई फीचर्स, 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और GPS कनेक्टिविटी मिलती है. तो आइए जानते हैं कि इसकी कीमत और खास फीचर्स क्या हैं. Vivo Watch GT 2 के खास फीचर्स क्या हैंVivo Watch GT 2 की बड़ी खासियत इसकी बैटरी लाइफ है. कंपनी का दावा है कि सामान्य यूज में यह वॉच 14 दिनों तक चल सकती है. वहीं अगर ऑलवेज ऑन डिस्प्ले (AOD) फीचर चालू रखा जाता है, तो बैटरी करीब 12 दिनों तक चलने का दावा किया गया है. कंपनी के मुताबिक, सीमित यूज की स्थिति में इसकी बैटरी लाइफ अधिकतम 25 दिनों तक हो सकती है.हेल्थ और फिटनेस के लिए मिलेंगे कई फीचर्सVivo Watch GT 2 में हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटर करने के लिए ऑप्टिकल सेंसर दिए गए हैं. फिटनेस एक्टिविटी को ट्रैक करने के लिए इसमें 100 से ज्यादा पहले से मौजूद स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं. इसके अलावा स्मार्टवॉच में एक्सीलेरेशन सेंसर, जायरोस्कोप, जियो मैग्नेटिक सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और हॉल सेंसर भी मौजूद हैं.2.07 इंच की AMOLED स्क्रीनइस स्मार्टवॉच में 2.07 इंच का रेक्टेंगुलर 2.5D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसका रेजोल्यूशन 432 बाय 514 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है. स्क्रीन की पीक लोकल ब्राइटनेस 2,400 निट्स तक है. डिस्प्ले के चारों तरफ करीब 1.8mm पतले बेजल दिए गए हैं और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 82.4 फीसदी है. वॉच का केस एल्युमिनियम से तैयार किया गया है.यह भी पढ़ें - Black Friday sale 2026 : कल लगेगी ब्लैक फ्राइडे सेल, जानें कहां कितना मिल रहा डिस्काउंट?BlueOS 3.0 पर करती है कामVivo की यह स्मार्टवॉच कंपनी के अपने BlueOS 3.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4, NFC और GPS का सपोर्ट दिया गया है. इसके साथ ही GLONASS, Galileo और BeiDou नेविगेशन सिस्टम भी मिलते हैं. कंपनी के मुताबिक, इसमें Emergency SOS Assist फीचर भी दिया गया है. साथ ही ड्यूरेबिलिटी के लिए Vivo Watch GT 2 को 5ATM वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिली है. Vivo Watch GT 2 की भारत में कीमतVivo Watch GT 2 को भारत में 14,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है. कंपनी ने इसे दो कलर ऑप्शन Obsidian Black और Stellar White में पेश किया है. यूजर इस स्मार्टवॉच को Amazon, Flipkart और दूसरे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं. इसके अलावा यह Vivo India की ऑनलाइन वेबसाइट और देशभर के रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध है.यह भी पढ़ें - Microwave Heating Technology : माइक्रोवेव में खाना गर्म होता है लेकिन प्लेट क्यों नहीं, कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी?