सवाल- मेरा बेटा अभी 4 साल का हुआ है। हमें पता नहीं कि उसे अभी स्कूल भेजें या नहीं। घर-परिवार के लोग तरह-तरह की सलाहें देते हैं। कोई कहता है, प्ले स्कूल में डाल दो। कोई कहता है, प्ले स्कूल का समय निकल गया, अब सीधे नर्सरी में भेजो। सच कहूं तो जितने मुंह, उतनी बातें। बेटे की पूछें तो उसे घर में रहना और सिर्फ खेलना पसंद है, जो कि सभी बच्चों को होता है। हमें लगा कि रिश्तेदारों की बात सुनने की बजाय हमें प्रोफेशनल सलाह लेनी चाहिए। इसलिए हम ये सवाल पूछ रहे हैं। बेटे के लिए प्री-स्कूल, प्ले-स्कूल या नर्सरी में से कौन-सा विकल्प ठीक रहेगा? एक्सपर्ट- डॉ. अमिता श्रृंगी, साइकोलॉजिस्ट, फैमिली एंड चाइल्ड काउंसलर, जयपुर जवाब- सवाल पूछने के लिए शुक्रिया। आपकी चिंता वाजिब है। लेकिन बच्चे को स्कूल भेजने का फैसला सिर्फ उसकी उम्र या दूसरे बच्चों को देखकर नहीं लेना चाहिए। यह समझना भी जरूरी है कि बच्चा घर से कुछ समय के लिए दूर रहने, दूसरे बच्चों के साथ घुलने-मिलने और नए माहौल में सहज होने के लिए कितना तैयार है। दरअसल हर बच्चे की ग्रोथ अलग गति से होती है। कुछ बच्चे नए लोगों से जल्दी घुल-मिल जाते हैं, जबकि कुछ को नए माहौल में सहज होने में समय लगता है। इसलिए बच्चे को स्कूल भेजने से पहले उसकी कुछ आदतों और व्यवहार पर ध्यान देना जरूरी है, जैसेकि- ध्यान रखें- अगर बच्चा इनमें से ज्यादातर काम करता है, तो यह उसके स्कूल जाने के लिए तैयार होने के संकेत हैं। हालांकि, सभी स्किल्स पहले से आना जरूरी नहीं है। कई स्किल्स स्कूल जाने के बाद भी धीरे-धीरे विकसित होती हैं। प्ले-स्कूल, प्री-स्कूल और नर्सरी में अंतर अक्सर माता-पिता प्ले-स्कूल, प्री-स्कूल और नर्सरी को एक ही समझ लेते हैं। जबकि इनके उद्देश्य और पढ़ाई के तरीके में कुछ अंतर होता है। हालांकि, अलग-अलग स्कूलों में इनके नाम और उम्र संबंधी नियम अलग हो सकते हैं। इसे ऐसे समझिए- प्ले-स्कूल प्री-स्कूल नर्सरी ध्यान रखें- प्ले-स्कूल, प्री-स्कूल और नर्सरी के नाम, उम्र और पढ़ाई के तरीके हर संस्थान में एक जैसे नहीं होते। इसलिए एडमिशन से पहले स्कूल का पाठ्यक्रम, गतिविधियां और तय नियम जरूर पता करें। स्कूल भेजने से पहले बच्चे को सिखाएं ये बातें स्कूल में बच्चे को पहली बार घर से अलग माहौल, नए लोगों और तय रूटीन का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर उसे कुछ छोटी-छोटी आदतों की पहले से जानकारी हो तो नए माहौल में ढलना आसान होता है। इसके लिए घर पर इन बातों की प्रैक्टिस कराएं- इन आदतों को सिखाने के लिए बच्चे पर दबाव न डालें। खेल-खेल में और रोजमर्रा के कामों के जरिए इन्हें धीरे-धीरे विकसित करें। साथ ही ये बातें भी ध्यान रखें- स्कूल का चुनाव कैसे करें? चार साल के बच्चे के लिए स्कूल चुनते समय यह देखना जरूरी है कि वहां पढ़ाई के साथ खेल और दूसरी एक्टिविटीज को कितना महत्व दिया जाता है। स्कूल चुनते हुए कुछ बातों का खास ख्याल रखें- स्कूल के आइडिया को कैसे सहज बनाएं? बच्चे को अचानक स्कूल भेजने की बजाय धीरे-धीरे उसके मन में स्कूल को लेकर उत्सुकता जगाएं। इसके लिए कहानियों और कार्टून कैरेक्टर की मदद ले सकते हैं। बच्चा स्कूल जाने से मना करे तो क्या करें? शुरुआत में नए माहौल, अनजान लोगों और माता-पिता से दूर रहने के कारण बच्चा स्कूल जाने से मना कर सकता है। ऐसे में उसे डांटने या जबरदस्ती स्कूल भेजने के बजाय उसकी परेशानी समझने की कोशिश करें। इन बातों का ध्यान रखें- कब एक्सपर्ट की मदद लें? इन स्थितियों में चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट से सलाह लें- अंतिम बात बच्चे को स्कूल भेजने का फैसला दूसरों की सलाह, जल्दबाजी या भविष्य की चिंता में न लें। स्कूल का नाम या प्रतिष्ठा नहीं, बल्कि वहां मिलने वाला माहौल और अनुभव ज्यादा मायने रखता है। ऐसा स्कूल चुनें, जहां बच्चा खेल-खेल में सीख सके, दूसरे बच्चों के साथ घुल-मिल सके और खुद को सुरक्षित महसूस करे। उसे नई चीजें सीखने के लिए प्रोत्साहित करें, लेकिन उसकी भावनाओं और सीखने की गति का भी ध्यान रखें। याद रखें, हर बच्चे का विकास अलग गति से होता है। माता-पिता का साथ, धैर्य और प्रोत्साहन उसे नए माहौल में सहज होने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में मदद करता है। ****************** ग्राफिक्स- विपुल शर्मा