CG Weather Today: सरगुजा में शीतलहर जैसी ठिठुरन और बस्तर में रातें गर्म, दोनों के तापमान में 10.4 डिग्री का अंतर

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ में उत्तर से दक्षिण तक मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 9.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जबकि बस्तर के जगदलपुर में रात का पारा 19.6 डिग्री पर बना हुआ है। दोनों शहरों के बीच 10.4 डिग्री के इस बड़े अंतर के पीछे भौगोलिक और वायुमंडलीय कारण हैं।