पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की अपकमिंग सीरीज 'जो बचाये हैं संग समेट लो' को लेकर भारत में विवाद बढ़ता जा रहा है. सीरीज की भारत में रिलीज को लेकर अब तक कई जानी-मानी हस्तियां नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं. वहीं, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भी नेटफ्लिक्स को याद दिलाया है कि पाकिस्तानी कंटेंट भारतीय दर्शकों के लिए उपलब्ध नहीं कराया जाना चाहिए. अब अभिनेता गजेंद्र चौहान, विंदु दारा सिंह और मनोज जोशी ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी है. किसी ने इसका कड़ा विरोध किया है, तो किसी ने सरकार के फैसले का समर्थन किया है.गजेंद्र चौहान ने क्या कहा?अभिनेता गजेंद्र चौहान ने पाकिस्तानी सीरीज को भारत में दिखाए जाने पर सवाल उठाए हैं. ANI से बातचीत में उन्होंने कहा कि आखिर भारतीय दर्शकों को ऐसी सीरीज क्यों देखनी चाहिए, जो पाकिस्तान में बनी है. उन्होंने कहा, 'जो बचाये हैं संग समेट लो नाम के एक प्रोजेक्ट को लेकर फिर से मुद्दा सामने आया है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाला है. नेटफ्लिक्स पूरी दुनिया में पहुंचता है. मेरी बात ये है कि भारत की सभ्यता और संस्कृति को छूने वाली कोई भी पाकिस्तानी सीरीज भारत में क्यों प्रसारित होनी चाहिए?'#WATCH | Mumbai: On Pakistani Netflix series 'Jo Bachay Hain Sang Samait Lo', actor Gajendra Chauhan says, "...Several Pakistani artists used to come to India and earn money. In 2013-14, when I was the president of CINTAA, I had strongly raised this issue. I had raised the issue that these Pakistani actors used to come to India on a business visa and they worked here on an employment visa. We had done vigilance through CINTAA and stopped this. Once here, they used to shoot airports and other places, shooting which is banned. Then they used to hand it over to Pakistani higher agencies. They used to earn here but never filed TDS or IT return, hurting Indian economy. Govt had taken note of these issues I had raised. At that time, Pakistani actors were banned from coming to India. Now, this issue of 'Jo Bachay Hain Sang Samait Lo' has been raised. Why should a Pakistani series be telecast in India? Govt of India has taken note of it and banned it. Still, if Netflix is adamant, I think they might have to pay a price..."— ANI (@ANI) November 26, 2026उन्होंने आगे कहा, 'और हमें अभी-अभी खबर मिली है कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय तथा भारत सरकार ने इस पर गंभीर संज्ञान लिया है और इसका प्रसारण रोक दिया है. फिर भी, अगर नेटफ्लिक्स जिद करके इसे प्रसारित करता है, तो मेरा मानना है कि नेटफ्लिक्स को हर्जाना भरना पड़ सकता है, क्योंकि सरकार जरूर कार्रवाई करेगी.'मुंबई की फिल्म संस्थाओं से की ये अपीलगजेंद्र चौहान ने मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी संस्थाओं से भी इस मामले में एकजुट होकर विरोध करने की अपील की है.एक्टर ने कहा, 'इसलिए, मैं मुंबई की सिनेमा से जुड़ी सभी संस्थाओं- चाहे वो डायरेक्शन हो, प्रोड्यूसर्स, एक्टिंग या कैमरा, हमारी सभी 32 एसोसिएशन से अपील करता हूं कि वो इसका विरोध करें. आगे से, जो भी इस एडवाइजरी का उल्लंघन करेगा, उसे कड़े विरोध, कड़ी निंदा का सामना करना चाहिए और उस पर काम करने से रोक लगनी चाहिए.'उन्होंने आगे कहा, 'यही एकमात्र उपाय है. अगर भारत सरकार आपके साथ खड़ी है और आपके साथ काम करना चाहती है, तो पाकिस्तानी सीरीज क्यों? क्या हमारे पास कलाकारों की कमी है? क्या हमारे पास प्रोडक्शन हाउस की कमी है? क्या हमारे पास विषयों की कमी है? हमारे यहां हर तरह के विषय हैं.'विंदु दारा सिंह बोले- 'हम उन्हें बिजनेस क्यों दें'इस पूरे विवाद पर अभिनेता विंदु दारा सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, 'जब तक सीमा पार सब कुछ शांतिपूर्ण और अच्छा नहीं हो जाता, तब तक हम इसे (पाकिस्तानी सीरीज को) बढ़ावा क्यों दें? ये ठीक है. ये एक अच्छा फैसला है, कोई दिक्कत नहीं है. हालांकि मैं इसमें बहुत गहराई से नहीं गया हूं, लेकिन जब तक सीमा पर एक-दूसरे के खिलाफ चीजें नहीं रुकतीं, तब तक इसे बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए.'उन्होंने आगे कहा, 'अगर वो हमारा देश बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं, तो हम उन्हें बिजनेस क्यों दें? मुझे लगता है कि ये सही है. एक बार जब वो ऐसा करना बंद कर दें, भारत के खिलाफ किसी भी तरह की गलत चीजें करना बंद कर दें, तब भारत को उनका समर्थन करना चाहिए. वरना, तब तक इसकी कोई जरूरत नहीं है. मुझे लगता है कि यह सही है.'मनोज जोशी ने भी किया सरकार के फैसले का समर्थनअभिनेता मनोज जोशी ने भी इस मामले पर अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा कि देश का हित सबसे पहले होना चाहिए और अगर सरकार ने कोई फैसला लिया है, तो उसके पीछे जरूर कोई वजह होगी. ऐसे में सभी को सरकार के फैसले का सम्मान करना चाहिए.मनोज जोशी ने कहा, 'एक भारतीय नागरिक के तौर पर, देश का हित सबसे पहले आता है. अगर मंत्रालय ने कोई फैसला लिया है, तो उसके पीछे जरूर कोई वजह होगी, और हमें उसका सम्मान करना चाहिए. हमारे पास अपनी खुद की कहानियों का इतना समृद्ध भंडार है कि हमें उन्हें बढ़ावा देने पर ध्यान देना चाहिए.'उन्होंने आगे कहा, 'नेटफ्लिक्स भारत में काम करता है, इसलिए बाकी सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की तरह इस प्लेटफॉर्म के लिए भी ये जरूरी है कि वो राष्ट्रीय हित में देश द्वारा बनाए गए नियमों और नीतियों का पालन करे.'कब रिलीज होगी सीरीज?बता दें कि फवाद खान स्टारर पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचाये हैं संग समेट लो' का प्रीमियर 4 दिसंबर, 2026 को नेटफ्लिक्स पर होने वाला है. हालांकि, भारत में इसकी रिलीज को लेकर विवाद जारी है. अब देखना होगा कि इस मामले में नेटफ्लिक्स क्या कदम उठाता है.