राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में डॉ. कृष्ण मोहन को फिलहाल महासचिव का कार्यभार सौंपने का निर्णय लिया गया। करीब ढाई घंटे चली बैठक में मंदिर निर्माण, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई।