कितने साल चलता है Smart Bulb? जानिए क्या है सच्चाई

Wait 5 sec.

Smart Bulb: आज के समय में स्मार्ट होम डिवाइस मार्केट में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. इसमें स्मार्ट बल्ब भी घरों में ज्यादा इस्तेमाल होने लगे हैं. इन स्मार्ट बल्ब की एक खास बात ये है कि इन्हें मोबाइल ऐप या वॉयस असिस्टेंट से भी कंट्रोल किया जा सकता है. इसके अलावा इसमें कई सारे स्मार्ट फीचर्स भी मिल जाते हैं. लेकिन अक्सर स्मार्ट बल्ब इस्तेमाल करने वाले यूजर्स में एक सवाल होता है कि ये कितने साल तक चल सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी सच्चाई.कितनी होती है Smart Bulb की लाइफआपको बता दें कि ज्यादातर अच्छी क्वालिटी के Smart LED Bulb की लाइफ 15,000 से 25,000 घंटे तक बताई जाती है. ऐसे में अगर आप रोजाना लगभग 4-5 घंटे इसका इस्तेमाल करते हैं तो ये करीब 8 से 12 साल तक आराम से चल सकता है. हालांकि ये पीरियड ब्रांड, इस्तेमाल के तरीके और बिजली की क्वालिटी पर भी निर्भर करती है.किन वजहों से कम हो जाती है लाइफदरअसल, Smart Bulb की लाइफ कम होने के पीछे कई सारे कारण हो सकते हैं. जैसे बार-बार बिजली का फ्लकचुएशन, खराब वायरिंग, बंद फिटिंग में जरूरत से ज्यादा गर्मी होना और लगातार ऑन-ऑफ करना स्मार्ट बल्ब की लाइफ को कम कर सकती है. इसलिए ऐसे बल्ब को हमेशा अच्छी क्वालिटी के होल्डर और सेफ बिजली सप्लाई के साथ इस्तेमाल करना चाहिए.इसके अलावा कई बार LED तो ठीक रहती है लेकिन ऐप सपोर्ट या फर्मवेयर अपडेट बंद होने से कुछ स्मार्ट फीचर्स सीमित हो सकते हैं. हालांकि बल्ब नॉर्मल LED की तरह जलता रहता है. इसलिए खरीदते समय ऐसे ब्रांड का चुनाव करना बेहतर होता है जो लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट और ऐप सपोर्ट देता हो.क्या Wi-Fi से कनेक्ट रहने पर जल्दी खराब होती हैबता दें कि कई लोगों को लगता है कि लगातार Wi-Fi या Bluetooth से कनेक्ट रहने के कारण Smart Bulb जल्दी खराब हो जाते हैं. असल में ऐसा नहीं है. स्मार्ट फीचर्स बल्ब के इलेक्ट्रॉनिक्स का हिस्सा होते हैं और नॉर्मस स्थिति में इनका बल्ब की LED लाइफ पर बहुत कम असर पड़ता है. अगर बिजली का वोल्टेज स्टेबल रहे और बल्ब अच्छी क्वालिटी का हो तो ये लंबे समय तक सही तरीके से काम करता है.इन बातों का जरूर रखें ध्यानआपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्मार्ट बल्ब खरीदते समय कुछ जरूरी चीजों का जरूर ध्यान रखना चाहिए. जैसे उसकी ब्राइटनेस (Lumens), कलर सपोर्ट, Wi-Fi या Bluetooth कनेक्टिविटी, बिजली की खपत और वारंटी जैसी चीजों का जरूर चेक करना चाहिए.यह भी पढ़ें:डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट