Solar Panel Cleaning Tips: मैक्सिमम एफिशिएंसी के लिए सोलर पैनल को साफ रखना जरूरी है. पैनल पर धूल-मिट्टी जम जाने से सनलाइट ब्लॉक हो सकती है, जिससे एनर्जी प्रोडक्शन कम हो जाता है. अब बारिश का सीजन चल रहा है तो पानी बरसने से पैनल की धूल-मिट्टी साफ हो जाती है. ऐसे में कई लोग सोचते हैं कि बारिश के समय सोलर पैनल की सफाई जरूरी नहीं होती, लेकिन क्या सच में बारिश से पैनल एकदम साफ हो जाते हैं? आज हम इस सवाल का जवाब लेकर आए हैं.क्या बारिश से पूरी तरह साफ हो जाते हैं पैनल?बारिश आने से धूल-मिट्टी और कुछ दूसरा कचरा तो साफ हो जाता है, लेकिन बाकी गंदगी साफ नहीं हो पाती. पैनल की सफाई के लिए अकेली बारिश काफी नहीं हैं. ऐसे में यह मान लेना उचित नहीं होगा कि बारिश के मौसम में पैनल को अलग से साफ करने की जरूरत नहीं होती. इसके अलावा बारिश के पानी में पॉल्यूटेंट्स, डस्ट और दूसरे मिनरल्स होते हैं. इंडस्ट्री वाले शहरों में तो पॉल्यूशन की समस्या और ज्यादा बड़ी है. जब पैनल से बारिश का पानी सूख जाता है तो पीछे दाग रह जाते हैं, जो सनलाइट को पैनल तक पहुंचने से रोक सकते हैं. इसलिए बारिश के बाद भी साफ पानी और सॉफ्ट कपड़े से पैनल साफ करने की सलाह दी जाती है.बारिश के मौसम में इसलिए भी जरूरी है सफाईबारिश के मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है. इस कारण केरल, गोवा और नॉर्थ-ईस्ट जैसे इलाकों में ज्यादा नमी से सोलर पैनल्स पर फफूंदी, काई और लाइकेन आदि का जमाव हो सकता है. ऐसा होने पर एनर्जी प्रोडक्शन पर असर पड़ता है. बारिश से ये चीजें साफ नहीं होती. इसलिए बारिश के मौसम में भी पैनल की सफाई करते रहना चाहिए. बारिश में सफाई की जरूरत कम हो जाती है, लेकिन यह पूरी तरह खत्म नहीं हो पाती.सोलर पैनल की सफाई करते समय ध्यान रखें ये बातेंपैनल की सफाई से पहले सोलर एनर्जी सिस्टम को बंद कर दें. पैनल के सफाई के लिए सुबह का समय चुनें.सफाई करते समय पैनल पर भार न डालें. भार डालने से पैनल क्रैक हो सकते हैं.सफाई के लिए हार्ड पानी या केमिकल यूज न करें. RO के पानी और सॉफ्ट कपड़े का इस्तेमाल करते हुए पैनल साफ करें.अगर पैनल पर कोई धब्बा या गंदगी जम गई है तो इसे कुछ देर के लिए गीले कपड़े से कवर कर दें. इसके बाद इसे उतारना आसान हो जाता है. ये भी पढ़ें-iPhone 18 Pro को सस्ता रखने की कोशिश, क्या डिस्प्ले क्वालिटी होगी कम?