Kanwar Yatra 2026: सावन का महीना शुरू होते ही देशभर से लाखों शिव भक्त कांवड़ यात्रा पर निकल पड़ते हैं. हरिद्वार, गंगोत्री और गौमुख जैसे जगहों से गंगाजल लेकर श्रद्धालु अपने शहर और गांव तक पैदल पहुंचते हैं. अगर आप इस साल पहली बार कांवड़ यात्रा करने जा रहे हैं, तो सही रूट चुनना बहुत जरूरी है. इससे यात्रा आसान भी होगी और परेशानी भी कम होगी.अगर आप पहली बार कांवड़ ला रहे हैं, तो हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाला रूट सबसे अच्छा माना जाता है. ज्यादातर श्रद्धालु इसी रास्ते से यात्रा करते हैं. यहां कांवड़ियों के लिए जगह-जगह खाने, पीने, आराम करने और मेडिकल की व्यवस्था रहती है. रास्ते में पुलिस और प्रशासन की भी मदद मिलती रहती है.यह भी पढ़े: White-bellied Redstart: दक्षिण-पूर्व एशिया से किन्नौर पहुंचा मौसमी मेहमान, रकछम-छितकुल बना पसंदीदा प्रजनन स्थलपैदल चलने वालों के लिए क्या-क्या सुविधा मिलती हैं?कांवड़ यात्रा के दौरान कई जगहों पर भंडारे लगाए जाते हैं, जहां खाने-पीने की मुफ्त व्यवस्था होती है. इसके अलावा मेडिकल कैंप, पीने का पानी, मोबाइल टॉयलेट और आराम करने की जगह भी बनाई जाती है. इससे लंबी यात्रा करने वालों को काफी मदद मिलती है.यात्रा पर निकलने से पहले इन बातों का रखें ध्यानअगर आप पैदल यात्रा कर रहे हैं, तो आरामदायक जूते या चप्पल पहनें. अपने साथ पानी की बोतल, जरूरी दवाइयां, टॉर्च, रेनकोट या छाता और मोबाइल चार्जर जरूर रखें. मौसम खराब होने पर जल्दबाजी में आगे बढ़ने की बजाय सुरक्षित जगह पर रुकना बेहतर होता है. ज्यादातर कांवड़िए सुबह जल्दी या शाम के समय पैदल चलना पसंद करते हैं. इस समय धूप कम होती है और चलने में ज्यादा परेशानी नहीं होती. दोपहर की तेज गर्मी में लंबी दूरी तय करने से बचना चाहिए.इन नियमों का भी रखें ध्यानयात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से बनाए गए नियमों का पालन करें. तय किए गए रास्ते से ही चलें और भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी रखें. अगर आप किसी ग्रुप के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो एक-दूसरे से संपर्क बनाए रखें. किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस या हेल्प डेस्क से मदद लें. कांवड़ यात्रा आस्था का पर्व है. अगर सही तैयारी और सही रूट के साथ यात्रा शुरू करेंगे, तो सफर ज्यादा आसान और सुरक्षित रहेगा.यह भी पढ़े: Mata Vaishno Devi Tour Package: मात्र ₹11,540 में वैष्णो देवी के दर्शन! ट्रेन, होटल और खाने के साथ लॉन्च हुआ टूर पैकेज