CG SET Exam Date: छत्तीसढ़ राज्य पात्रता परीक्षा चार अक्टूबर को, 17 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने राज्य पात्रता परीक्षा दो हजार छब्बीस की संभावित तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा चार अक्टूबर को दो पालियों में दस जिला मुख्यालयों में आयोजित होगी। ऑनलाइन आवेदन तेईस जुलाई से शुरू होकर सत्रह अगस्त तक चलेंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले स्थानीय अभ्यर्थियों को उनका परीक्षा शुल्क वापस लौटाया जाएगा।