छत्तीसगढ़ की जेलों में ग्यारह वर्षों से चली आ रही प्रहरियों की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने सौ पदों पर भर्ती का निर्णय लिया है। यह भर्ती छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जाएगी। नए नियमों के तहत इसमें अग्निवीरों को दस प्रतिशत आरक्षण का लाभ भी मिलेगा। वर्तमान में जेलों में स्टाफ की कमी है।