एक तरफ शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन को लेकर विवाद की स्थिति बन रही है। खास तौर पर छोटा गणपति स्टेशन पर रहवासी और मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अफसर आमने-सामने हैं। वहीं दूसरी ओर खजराना चौराहा के बाद काम बंद है और करीब दो साल पीछे चल रहा है।