बिजली कंपनी ने अंतर्राज्यीय ग्रिड ब्लैकआउट जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए सफल मॉक ड्रिल किया। बांगो जल विद्युत गृह से बिजली उत्पादन शुरू कर मात्र 32 मिनट में कोरबा संयंत्र तक स्टार्ट-अप पावर पहुंचाई गई। पूरी ग्रिड सिंक्रोनाइजेशन प्रक्रिया 41 मिनट में सफलतापूर्वक पूरी हुई, जो भविष्य के बड़े विद्युत संकटों से निपटने में अत्यंत मददगार साबित होगी।