राज्य के कई जिलों के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट, भारी बारिश और तेज गति से हवा चलने का पूर्वानुमान

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने तेज आंधी, गर्ज-चमक और भारी बारिश की चेतावनी दी है। कुछ संभागों में हवा की रफ्तार साठ से अस्सी किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इसे लेकर प्रशासन ने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और पूरी सावधानी बरतने की सख्त हिदायत दी है।