शहर के सबसे व्यस्त और ट्रैफिक दबाव वाले रेडिसन स्क्वेयर को जाम से राहत दिलाने की दिशा में इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) ने बड़ा कदम उठाया है। प्राधिकरण ने इस चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए विस्तृत ट्रैफिक फिजिबिलिटी अध्ययन पूरा कर लिया है।