नीट पेपर लीक मुद्दे पर जारी आंदोलन के बीच अब कांग्रेस ने पूरा ध्यान जेनेरेशन-जेड (जेन-जी) और विद्यार्थियों पर केंद्रीत कर लिया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को एक साथ देशभर में अलग-अलग जगह छात्र संवाद आयोजित करने का निर्देश दिया है।