1990s के दिनों में करिश्मा कपूर और गोविंदा की जोड़ी स्क्रीन पर हिट थी. दोनों ने बैक टू बैक कई हिट फिल्मों में काम किया. डेविड धवन ने उनकी जोड़ी स्क्रीन पर इस कदर हिट कर दिया था कि उनके लिंकअप तक की चर्चा होने लगी थी. सुनीत आहूजा ने भी हाल ही में 'लॉक अप 2' में गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में भी बात की थी. इसी में से एक करिश्मा कपूर का भी नाम शामिल रहा, जिनके साथ एक्टर के खूब चर्चे रहे. ऐसे में अब गोविंदा और करिश्मा कपूर की को-एक्टर ने दावा किया है कि दोनों सितारे बेहद करीब रहे थे. चलिए बताते हैं इसके बारे में.दरअसल, 'हीरो नंबर 1' की को-एक्टर शगुफ्ता अली ने सिद्धार्थ कन्नन से बात की और इस दौरान बातचीत में उन्होंने काफी कुछ शेयर किया. इसी बीच उन्होंने गोविंदा के साथ इक्वेशन को लेकर बात की और खुलासा किया कि सुनीता आहूजा कभी भी उनकी फिल्म के सेट पर नहीं गईं. एक्टर ने ये भी कहा कि अगर सुनीता को उनकी नज़दीकियों के बारे में पता था, तो उन्होंने बड़प्पन दिखाया और कभी भी इस बारे में पब्लिकली बात नहीं की.यह भी पढ़ें: 'जन नायकन' ने तोड़े विजय की 5 बड़ी फिल्मों के ऑल टाइम रिकॉर्ड्सगोविंदा और करिश्मा के बॉन्ड पर बोलीं शगुफ्ताशगुफ्ता अली, गोविंदा और करिश्मा कपूर के बॉन्ड को लेकर कहती हैं, 'दिखता तो था. उन्होंने मुझे कभी बताया नहीं लेकिन ये लगता था. जब तक उनकी स्क्रीन पर जोड़ी बनी रही जनता उन्हें देखती रही. लेकिन बाद में उन्हें केवल एक ही एक्ट्रेस के साथ देखते-देखते ऊब महसूस होने लगी. पब्लिक को लगा होगा कि ये बहुत ज्यादा हो गया है.'सुनीता आहूजा ने बहुत सहा है- शगुफ्ता अलीइसके साथ ही शगुफ्ता ने सुनीता आहूजा को लेकर कहा, 'सुनीता कभी भी सेट पर नहीं गईं. वो एक बार आउटडोर शूट पर आई थीं. वो भी बच्चों के साथ. वो कभी कभार ही बाहर जाती थीं. वो सभी से प्यार से बात करती थीं और इज्जत देती थीं. वो अच्छा बर्ताव भी करती थीं और कभी भी सेट पर कोई सीन नहीं क्रिएट किया.'यह भी पढ़ें: सामंथा की 'मां इंटि बंगारम' हिट हुई या फ्लॉप? जानें कितना कमाया प्रॉफिट इतना ही नहीं, शगुफ्ता अली आगे कहती हैं, 'सूनीता ने बहुत समझदारी और शालीनता दिखाई है. अगर उन्हें इन चीजों के बारे में पहले से भी पता था और सभी के सामने कभी खुलकर कुछ नहीं कहा तो इसका मतलब है कि उस महिला ने बहुत कुछ बर्दाश्त किया है. मैं इसके लिए उनकी तारीफ करती हूं. क्योंकि बहुत कम ही लोग ऐसा कर पाते हैं वरना हंगामा खड़ा हो जाता है.'क्यों टूटी थी करिश्मा और गोविंदा की जोड़ी?इसके अलावा करिश्मा और गोविंदा की जोड़ी टूटने को लेकर भी शगुफ्ता अली ने बात की थी और उन्होंने बताया कि आखिर दोनों ने अचानक साथ में काम करना क्यों बंद कर दिया था? इस पर को-एक्ट्रेस ने कहा था, 'शायद करिश्मा का इंटरेस्ट खत्म हो गया हो. शायद प्यार खत्म हो गया हो. कभी कोई नहीं जानता हीरोइन्स और उनके मूड्स के बारे में.'करिश्मा कपूर और गोविंदा ने दिया था बैक टू बैक हिटगौरतलब है कि गोविंदा और करिश्मा कपूर ने बैक टू बैक कई हिट फिल्मों में काम किया था. 90 के दशक में दोनों में 'हीरो नंबर 1', 'राजा बाबू', 'साजन चले ससुराल', 'हसीना मान जाएगी' और 'कूली नंबर 1' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. इन फिल्मों के जरिए उनकी केमिस्ट्री हिट तो हुई लेकिन लिंकअप की खबरें भी कम नहीं रहीं.करिश्मा कपूर और गोविंदा का वर्कफ्रंटबहरहाल, अगर करिश्मा कपूर के वर्कफ्रंट के बारे में बात की जाए तो एक्ट्रेस ने हाल ही में ओटीटी पर डेब्यू किया है. उन्हें आखिरी बार सीरीज 'ब्राउन' में देखा गया था. ये एक मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज है. इसे जी5 पर रिलीज किया गया था और लोगों ने काफी पसंद किया था. वहीं, गोविंदा ने भी हाल ही में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया था. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बताया था कि वो फिल्म 'रूपा' में नजर आने वाले हैं. इसमें एक्ट्रेस अभिनेत्री रानी स्वर्णकार के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. एक्टर को आखिरी बार साल 2019 में 'रंगाली राजा' में देखा गया था. वो 7 साल के बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं.