मौसम ने रोका रास्ता तो बाय रोड भाभरा पहुंचे सीएम मोहन यादव, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को दी श्रद्धांजलि

Wait 5 sec.

सीएम मोहन यादव खराब मौसम के बावजूद अलीराजपुर पहुंचे, जहां उन्होंने चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि दी और बलराम कृषि महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने 356.89 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया और विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ वितरित किए, साथ ही कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।