MP, छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह एक्टिव:हिमाचल के तीन जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद, जम्मू-कश्मीर के दो जिलों में बादल फटे

Wait 5 sec.

मध्य प्रदेश में दो से तीन हफ्ते बाद मानसून फिर सक्रिय हो गया है। 24 घंटे में 30 से ज्यादा जिलों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने 24 से 48 घंटे तक प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है और मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर छत्तीसगढ़ में गरज-चमक और बिजली गिरने की अधिक संभावना है। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मंगलवार और बुधवार के लिए मंडी, कांगड़ा और सिरमौर जिलों के सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही हो रही है। बारिश से जुड़े हादसों में रविवार से अब तक जम्मू संभाग में 23 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सात लोग अब भी लापता हैं। सबसे ज्यादा असर पुंछ जिले में पड़ा, जहां 17 लोगों की मौत हुई और छह लोग लापता हैं। राजौरी में तीन लोगों की मौत हुई और एक व्यक्ति लापता है। वहीं डोडा जिले में भी तीन लोगों की जान गई है। असम में लगातार हो रही तेज बारिश से ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इसके चलते राज्य के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। अगले तीन दिनों के लिए भी राज्य में बारिश का यलो अलर्ट है। 22 जुलाई को देश के ऊपर छाए बादलों की सैटेलाइट इमेज… देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें… अगले 2 दिन के मौसम का हाल… 22 जुलाई: 23 जुलाई: