इंदौर में आरआर कैट के इलेक्ट्रॉनिक बूम बैरियर तोड़कर परिसर में घुसा कार चालक, पुलिस को देखकर भागा था

Wait 5 sec.

राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित आरआर कैट के मुख्य प्रवेश द्वार पर रविवार देर रात एक कार चालक ने इलेक्ट्रानिक बूम बैरियर तोड़कर जबरन परिसर में प्रवेश कर लिया। घटना में शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचा। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया है।