कोरबा के मानिकपुर में विद्युत पोल के पास मिले लवकुश साहू के शव के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के अंडरगारमेंट से मोबाइल और जान से मारने की धमकी वाली पर्ची मिलने तथा सिर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस अब हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।