यह स्थिति बताती है- पुलिस का खुफिया तंत्र पूरी तरह फेल है। ग्वालियर से ही फरार होने के बाद वह ग्वालियर में आता है और यहां खुलेआम दिनदहाड़े ट्रक पर गोलीबारी करता है। इससे स्पष्ट है कि डकैत और उसके साथियों में ग्वालियर पुलिस का खौफ नहीं है।