अंबिकापुर के महामाया पहाड़ पर मिले सड़े-गले शव की शिनाख्त 11 जुलाई से लापता मोबाइल संचालक शुभम कश्यप के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा शव को महिला का मानकर दफनाए जाने और परिजनों को सूचना न देने पर थाने में जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद मजिस्ट्रेट की अनुमति से शव कब्र से निकलवाकर परिजनों को सौंपा गया।