उज्जैन सिंहस्थ-2028 को लेकर पश्चिम रेलवे ने राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर नई योजना बना ली है। इस योजना के तहत राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर स्टेब्लिंग लाइन बिछाने की तैयारी कर रहा है। सिंहस्थ के दौरान देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आएंगे। इसको लेकर पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन करेगा।